Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मकोका मामला: गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की बढ़ी अवधि

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि की 19 मई तक के लिए बढ़ा दिया है.

MCOCA case
Edited by Akansha

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बलियान, रितिक पीटर, सचिन चिंकारा, सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि की 19 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश श्री दिग्विनय सिंह को बताया गया है सप्लीमेंट्री चार्जशीट की कॉपी नरेश बलियान सहित अन्य को मुहैया करा दी गई है.

दिल्ली पुलिस ने दाखिल की थी पहली चार्जशीट

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मुहैया कराने का आदेश दिया था. 4 जनवरी को मकोका से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने पहला चार्जशीट दाखिल की थी. दिल्ली पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग 300 पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी. 4 दिसंबर 2024 को वसूली के मामले में नरेश बलियान को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में गिरफ्तार कर लिया था.

इन आरोपियों के खिलाफ चल रहा मामला

मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्धितीय के परपोते की विधवा, सुल्ताना बेगम की याचिका की खारिज

कौन है कपिल सांगवान?

कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital