लीगल

NGT ने गंगा में सीवेज बहाने को लेकर यूपी सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा, महाकुंभ में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर जताई चिंता

एनजीटी (National Green Tribunal) ने प्रयागराज के रसूलाबाद से संगम तक 8 किलोमीटर के क्षेत्र में 50 नाले द्वारा गंगा नदी में सीवेज बहाये जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि सीवेज के प्रवाह को रोकने के लिए प्रभावी कदम नही उठाया गया तो महाकुंभ मेले में आने वाले करोड़ो तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. एनजीटी 9 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

प्रयागराज में गंगा-यमुना नही के संगम स्थल पर लगने वाले 40 दिवसीय महाकुंभ मेले में दुनियाभर के करीब 40 करोड़ लोगों के पहुचने का अनुमान है. महाकुंभ मेला 14 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान के साथ शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ समाप्त होगा.

यह याचिका कमलेश सिंह की ओर से दायर की गई है. याचिका में दावा किया गया है कि प्रयागराज के रसूलाबाद से संगम तक 8 किलोमीटर के क्षेत्र में 50 नाले द्वारा गंगा नदी में सीवेज बहा रहे है. एनजीटी इस साल सितंबर में यूपी के मुख्य सचिव के अधीन एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था और उसे 23 नवंबर तक निवारक उपायों के बारे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था. इससे पहले 29 नवंबर के आदेश में कहा था कि उच्चस्तरीय समिति ऐसी रिपोर्ट दाखिल नही की है और न ही रिपोर्ट दाखिल करने या समय बढ़ाने की मांग करते हुए उससे कोई लिखित अनुरोध प्राप्त हुआ है.

एनजीटी की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि वाराणसी और प्रयागराज दो ऐसी जगह है, जहां देशभर के तीर्थयात्री आते है. कम से कम इन दो जगहों के गंगा जल की शुद्धता को लेकर कार्य करिए. वाराणसी को लेकर 2021 में और प्रयागराज को लेकर एनजीटी ने 2022 में आदेश पारित किया था. लेकिन एनजीटी के आदेश के का.सभी तक पालन नही किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

14 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

14 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

26 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

42 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

53 minutes ago