Myanmar Terror Training: म्यामांर में आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार सात विदेशी नागरिकों की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद एनआईए मुख्यालय में पेश किया जाएगा. पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज प्रशांत कुमार शर्मा ने एनआईए की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है.
11 दिनों की NIA रिमांड
मामले की सुनवाई के दौरान एनआईए ने जांच को बहुत सेंसिटिव बताया है और कहा है कि इसके ग्लोबल असर हो सकते है. पिछले दिनों कोर्ट ने सभी को 11 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया था.
गिरफ्तार किए गए विदेशियों में से छह यूक्रेन के और एक अमेरिकी नागरिक शामिल है. जिनमे से एजेंसी ने तीन यूक्रेनी नागरिक को दिल्ली से, तीन को लखनऊ से और एक अमेरिकी नागरिक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इनपर आरोप है कि ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए और यहां से मिजोरम गए और वहां से गैरकानूनी तरीके से म्यामांर चले गए.
इन लोगो पर आरोप है कि म्यामांर के एथेनिक ग्रुप के संपर्क मे थे..वहां आतंकी गुटों को हथियार चलाने और ड्रोन चलाने की ट्रैनिंग दिया था. आरोप है कि इन लोगों ने यूरोप से ड्रोन मंगाए थे. म्यामांर से वापस इंडिया आने पर NIA ने इनको गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी कई बार देने आ चुके ट्रेनिंग
सूत्रों के अनुसार 8 अन्य यूक्रेनियन की तलाश जारी है. कुल 14-15 लोगों का ग्रुप था. ये लोग यूरोप से बड़े पैमाने पर ड्रोन पहुचा रहे थे, जो संभवतः भारत से जुड़े उग्रवादी समूहों तक पहुच सकते थे. फंडिंग के लिए पैसा कहां से आया? एनआईए इसका भी पता लगा रही है कि इसके पीछे कौन हैंडलर हैं? क्या, किसी देश का इसके पीछे हाथ है या फिर भारत की धरती से बाहर पनप रहे कुछ आतंकवादी संगठनों का? जिनके हैंडलरो ने यह कोशिश की. आरोपी कई बार ट्रेनिंग देने आ चुके है.
इस बार वे गुवाहाटी पहुचे और फिर मिजोरम से अवैध रूप से म्यामांर में घुसे, जहां ट्रेनिंग दी. भारत लौटने पर एनआईए ने 13 मार्च 2026 को उन्हें गिरफ्तार किया.
ये भी पढ़ें: दहेज हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आरोपी की जमानत; कहा- ‘दहेज के कारण महिलाओं की मौत समाज पर काला धब्बा’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




