सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के बावजूद जजों की नियुक्ति में देरी के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर 2 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के बावजूद जजों की नियुक्ति में देरी पर चिंता जताई गई है. कोर्ट ने कहा कि दो सप्ताह बाद इस मुद्दे पर सुनवाई होगी. वरिष्ठ वकीलों ने केंद्र सरकार की अनदेखी को लेकर आपत्ति जताई है.
सुप्रीम कोर्ट फिल्म उदयपुर फाइल्स पर लगी रोक को हटाने की मांग वाली याचिका पर 25 जुलाई को भी सुनवाई जारी रहेगी
सुप्रीम कोर्ट में 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर सुनवाई 25 जुलाई को भी जारी रहेगी. कोर्ट ने फिल्मों पर सेंसरशिप और समाज के अधिकारों को लेकर संतुलन बनाने की बात कही.
दिल्ली-NCR में बढ़ते गैंगस्टर्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गवाहों की सुरक्षा और स्पीडी ट्रायल पर जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टर गतिविधियों और गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए स्पीडी ट्रायल के लिए विशेष अदालतों के गठन की सिफारिश की.
गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर चार्जशीट पर ईडी ने कहा कि लाइसेंस ऊपरी दबाव में प्राप्त किया गया
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में पहली आपराधिक चार्जशीट दाखिल की है. आरोप है कि झूठे दस्तावेजों के आधार पर जमीन खरीदी गई और ऊपरी दबाव से लाइसेंस लिया गया. राऊज एवेन्यू कोर्ट 31 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा.
सुप्रीम कोर्ट बीएस-6 वाहनों से संबंधित मामले में 28 जुलाई को सुनवाई करेगा
सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई को BS-6 वाहनों की उम्र सीमा को लेकर सुनवाई करेगा. दिल्ली-NCR में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को लेकर अदालत यह तय करेगी कि क्या BS-6 मानक वाले वाहनों के लिए भी यही सीमा लागू होनी चाहिए.
फिल्म अभिनेता दर्शन, पवित्र गौड़ा सहित 5 अन्य को मिली जमानत के खिलाफ दायर कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन, पवित्रा गौड़ा और अन्य को कर्नाटक हाई कोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.
सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी के पद पर नियुक्ति से संबंधित मामले में दायर अवमानना याचिका पर तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई करेगी
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार, झारखंड सरकार और डीजीपी अनुराग गुप्ता से जवाब मांगा था. सुप्रीम कोर्ट झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है.
ओबीसी कोटे में उप-श्रेणियां जोड़ने के फैसले को लेकर दायर पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई को करेगा सुनवाई
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ओबीसी कोटे में उप-श्रेणियां जोड़ने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई को सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट द्वारा नई ओबीसी सूची पर अंतरिम रोक के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बड़ा मोड़ आया है. SC ने बॉम्बे HC के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें सभी 12 आरोपियों को बरी किया गया था.
न्यूजक्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
Newsclick Prabir Purkayastha: दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और निदेशक प्रांजल पांडे को मनी लॉन्ड्रिंग और ईओडब्ल्यू केस में अग्रिम जमानत दी.





