Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बलात्कर के जुर्म में गिरफ्तार समीर मोदी दिल्ली की अदालत में किए गए पेश, जानें कैसे हत्थे चढ़े ‘भगोड़े’ ललित मोदी के भाई

दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के पुराने मामले में ललित मोदी के भाई समीर मोदी को गिरफ्तार किया है. पीड़िता का आरोप है कि वह कई वर्षों से समीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

बलात्कर के मामले में गिरफ्तार समीर मोदी को रिमांड की अवधि खत्म होने के लिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने समीर मोदी की रिमांड की अवधि को दो दिन के लिए बढ़ा दिया है. पुलिस ने तीन दिन की रिमांड की अवधि को बढ़ाने की मांग की थी. समीर मोदी भगोड़े ललित मोदी के भाई है. दिल्ली पुलिस ने इनको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पुराने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. समीर मोदी लंदन से आए थे उसी दौरान डिफेंस कॉलनी थाने के पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

महिला ने लगाया रेप का आरोप

2019 के दुष्कर्म के मामले में 10 सितंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की गई है. महिला का आरोप है कि वह पिछले 7-8सालों से समीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. दोनों साउथ दिल्ली के एक फेमस जिम में जाते थे. महिला की शिकायत पर कोर्ट ने आदेश के बाद पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज किया है. महिला ने समीर मोदी पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर लगातार रेप किया गया. हालांकि समीर मोदी के वकील का दावा है कि उनपर लगे आरोप गलत है.

उनके मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला उनको ब्लैकमेल कर रही थी और 50 करोड़ रुपए की मांग कर रही थी. इससे संबंधित समीर मोदी ने अगस्त में पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत की थी. उनके वकील ने यह भी कहा गया है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के समीर मोदी को गिरफ्तार किया गया है. 55 साल के समीर मोदी ने 1992 में अमेरिका में फिलिप मौरिस के साथ ट्रेनी के तौर पर काम शुरू किया. इसके बाद वो फैमिली बिजनेस से जुड़ गए. उन्होंने 1996 में मोदी केयर लॉन्च किया.

समीर मोदी अक्सर विवादों में रहे हैं. पिता के के मोदी की 11000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद रहा है. साल 2004 में समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया. उनका आरोप था कि यह हमला उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने की साजिश का हिस्सा था. हालांकि उनकी मां ने इन आरोपों से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: भीमा कोरेगांव केस: वरवरा राव की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital