दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA) के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन (Senior Advocate N Hariharan) सबसे ज्यादा वोट लेकर अध्यक्ष चुने गए हैं. वहीं एसोसिएन के सचिव विक्रम सिंह तंवर चुने गए हैं. कार्यकारी समिति के चुनाव के लिए मतों की गिनती 22 मार्च को शुरू हुई थी. मतदान 21 मार्च को हुए थे.
कैंपस ला सेंटर दिल्ली विविद्यालय के पूर्व छात्र हरिहरन के पास 38 वर्षो से अधिक का अनुभव है. उन्हें 2013 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था. तंवर ने भी कैंपस ला सेंटर से स्नातक किया है.
इसके अलावा एसासिएशन के उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन पुरी चुने गए हैं. पुरी ने शहीद भगत सिंह कालेज से राजनीति विज्ञान की डिग्री और डीयू से एलएलबी की है. कोषाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता कनिका सिंह को चुना गया है.
उन्होंने लेडी श्री राम कालेज से स्नातक किया था और डीयू से कानून की पढ़ाई की. उन्होंने 2019 से 2022 के बीच डीएचसीबीए की सदस्य कार्यकारी के रूप में काम किया है. संयुक्त सचिव पद पर कुणाल मल्होत्रा ने जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश, SC कॉलेजियम के इस फैसले के विरोध में बार एसोसिएशन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


