Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court Bar Association

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस तारा वितास्ता गंजू उस वक्त भावुक हो गई जब उनकी विदाई समारोह में बेटी रोने लगी. जिसको देखकर जस्टिस तारा वितास्ता गंजू भी बेटी को रोते देख रोने लगी.

दिल्ली के सभी निचली अदालतों के वकील की हड़ताल अभी भी जारी है. वकील दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से दायर अधिसूचना के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे है. हड़ताल कर रहे वकीलों का मानना है कि एलजी द्वारा जारी अधिसूचना के चलते पुलिस को असीमित शक्तियां मिल गई है.

पुलिस थानों से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने के दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के खिलाफ निचली अदालतों के वकील आज भी हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल का आज तीसरा दिन है.

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA) के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन अध्यक्ष और विक्रम सिंह तंवर सचिव चुने गए. उपाध्यक्ष पद पर सचिन पुरी, कोषाध्यक्ष पद पर कनिका सिंह और संयुक्त सचिव पद पर कुणाल मल्होत्रा ने जीत दर्ज की.

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में महिलाओं के आरक्षण की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन से अगले हफ्ते तक समाधान निकालने को कहा है.