चर्चित तेलगू अभिनेत्री प्रत्युषा सुसाइड मामले में दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने गुडिपल्ली सिद्धार्थ रेड्डी की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है, साथ ही कोर्ट ने सिद्धार्थ रेड्डी को चार सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है. जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने यह फैसला दिया है.
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मामले में बलात्कार का अपराध सिद्ध नहीं होता है न ही जहर देकर मौत साबित होता है. कोर्ट ने कहा बलात्कार का अपराध भी सिद्ध नही हुआ है. कोर्ट ने कहा कि आत्महत्या भी दंडनीय हैं.
निचली अदालत ने सिद्धार्थ रेड्डी को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य अपराधों के लिए दोषी ठहराया था. साथ ही पांच साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुचा और हाई कोर्ट ने दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए पांच साल की सजा को घटाकर 2 साल कर दिया था और जुर्माने की अवधि को बढ़ा दिया है. जिसके बाद रेड्डी ने अपनी सजा और दोषसिद्धि को चुनौती दी थी.
प्रत्युषा ने 6 साल में 12 फिल्में की थी, और अन्य हीरोइन को टक्कर देने लगी थीं. प्रत्युषा के लिए कहा गया कि उन्होंने जहर खाकर सुसाइड कर लिया, लेकिन उनकी मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ पर हत्या और तीन बार दुष्कर्म का आरोप लगाया था.
तेलगु सुपरस्टार मोहन बाबू के साथ शुरू हुआ अभिनय करियर
प्रत्युषा ने 1988 में तेलगु सुपरस्टार मोहन बाबू के साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की थी और सीमित फिल्मों में काम करने के बावजूद प्रशंसकों के बीच एक खास पहचान बनाई थी. कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और उनके बड़े भाई ने उनका पालन पोषण किया. एक सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेकर “मिस लवली.स्माइल” का खिताब जीतने के बाद उनकी मुस्कान प्रशंसको के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई.
बाद में उन्होंने तमिल और तेलगु फिल्मों में काम किया. जिनमें ‘मनु नीति’ ‘सुपर कुट्टम’, ‘थवासी’ और ‘कदम पुक्कल’ शामिल हैं. प्रत्युषा का जन्म 29 अगस्त 1991 को भुवनगिरी, तेलंगाना में हुआ था. मिडिल क्लास फैमिली में जन्मी प्रत्युषा की मां एक सरकारी स्कूल में टीचर थी. उनका एक भाई है, जिसका नाम प्रणीत चंद्रा है. प्रत्युषा के पिता का निधन पहले ही हो चुका है. वह संतोष विद्या निकेतन भुवनगिरी और सेंट एनीज हाई स्कूल, हैदराबाद में हुई.
इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के जेबी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



