Bharat Express DD Free Dish

Red Fort car blast case: मुख्य आरोपी आमिर राशिद की NIA रिमांड 7 दिन बढ़ी, आतंकी साजिश का खुलासा

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आमिर राशिद की एनआईए रिमांड को पटियाला हाउस कोर्ट ने सात दिन के लिए बढ़ा दिया है.

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आमिर राशिद की NIA रिमांड की अवधि को पटियाला हाउस कोर्ट ने सात दिन के लिए बढ़ा दिया है. 7 दिन की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में एनआईए ने पेश कर अतिरिक्त रिमांड की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने बढ़ा दिया है. राशिद को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.

वही इसी मामले में गिरफ्तार नसीर मल्ला को कोर्ट ने सात दिन के लिए एनआईए रिमांड पर भेज दिया है. आमिर उस कार का रजिस्टर्ड मालिक है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर ने धमाके के दौरान किया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आमिर ने हमलावर के.साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी और हमले के लिए आवश्यक तैयारियों में भी शामिल था. यह मॉड्यूल भीड़भाड़ वाली जगहों पर बम विस्फोट करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था, जो हमास और आईएस जैसे आतंकी संगठनों की ओर से सीरिया, इराक, इजरायल ऑफ अफगानिस्तान में अपनाए जाने वाले मॉडल जैसा था.

उमर नबी के घर से डिजिटल सबूत बरामद

आरोप है कि जासिर आतंकी वारदातों के लिए तकनीकी मदद देता था. आमिर राशिद जम्मू कश्मीर के पंपोर का रहने वाला है. एनआईए जांच में पता चला कि आमिर ने हमलावर डॉक्टर उमर नबी के साथ मिलकर लाल किला में हुए धमाके की साजिश रची थी. जांच में यह भी पता चला है कि आमिर राशिद i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था. जम्मू कश्मीर पुलिस के सूत्रों की माने तो उमर के घर हुई छापेमारी में डिजिटल उपकरण और एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं.

बताया जा रहा है कि इसे उमर ने अपने आखिरी कश्मीर दौरे के दौरान आमिर को सौंपा था, जिसने आगे उसे उसकी (उमर की) मां तक पहुचाया था.

ये भी पढ़ें- ‘पहले नाम बताओ, फिर हटेगा कंटेंट’, J&K डिप्टी CM की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read