27 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का मामला देश के सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. यह याचिका मकर ध्वज यादव ने दायर की है. दायर याचिका में फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है. इसको लेकर हालही में ग्वालियर में यादव समाज के लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया है. उन्होंने यादव जी की लव स्टोरी का पोस्टर जलाकर और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया है.
यादव समाज के लोगों का कहना है, अगर देश भर के किसी भी सिनेमाघर में फिल्म रिलीज हुई तो परिणाम अच्छा नही होगा. यादव समाज ने चेतावनी दी है कि सभी सिनेमा घरों में प्रशासन द्वारा इस संबंध में नोटिस चस्पा किए जाए.
ट्रेलर में एक लव स्टोरी दिखाई गई है. सिंपल यादव नाम की लड़की को एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाता है. लड़के का नाम है वसीम खान. लड़की के घरवाले उसकी शादी अभिमन्यु यादव से करवाना चाहते हैं. घरवालों को सिंपल की प्रेम कहानी पता चलती हैं. घरवालों को सिंपल की प्रेम कहानी पता चलती है तो विरोध होता है. ट्रेलर में एक डायलॉग है, हमारी सिंपल के साथ लव जिहाद हो गया है. फिल्म में सिंपल यादव का रोल प्रगति तिवारी ने निभाया है, वसीम खान के रोल में हैं विशाल मोहन.
फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन तेज
डायरेक्टर अंकित भड़ाना हैं और प्रोड्यूसर का नाम है संदीप तोमर. कहानी में आगे लड़की पर परिवार का दबाव, समाज की बातें, राजनीति का दखल और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की अपने प्यार और परिवार के बीच उलझ जाती है. कहानी में दिल टूटने, सामाजिक दबाव और रिश्तों की जटिलता को भी दिखाया गया है.
यादव समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म में एक खास जाति की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है. उनका कहना है कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है. प्रदर्शन कर रहें लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की फिल्म बनेंगी तो समाज में.इसका गलत संदेश जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


