लाइफस्टाइल

क्या हवन और अगरबत्ती का धुआं हमारे फेफड़ों को कर रहा खराब? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Air Pollution: इन दिनों हर तरफ दिल्ली के वायु प्रदूषण की बात हो रही है. कई शहरों में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. सरकार पेट्रोल, डीजल कीे वाहनों पर रोक लगाने के साथ फैक्ट्रियों को कुछ समय के लिए बंद करने का आदेश दे रही हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि घर में उपयोग होने वाले धूपबत्ती और अगरबत्ती का धुआं भी नुकसानदायक है. अगरबत्ती से हमारा घर तो महक जाता है लेकिन उससे उठने वाला धुंआ हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है. जिन केमिकल्स से अगरबत्ती बनती है वे बेहद हानिकारक होते हैं लेकिन जलने के बाद और घातक हो जाते हैं.

घर के अंदर वायु प्रदूषण

डॉ. विक्रम जग्गी के अनुसार, अक्सर लोगों को लगता है कि जिस घर में वो रह रहे हैं उसकी हवा अच्छा ही होगी. लेकिन असलिय इससे बिल्कुल ही अलग है. लोगों को ये समझना होगा कि जिस घर में वो रहे हैं उसकी हवा भी बाहर से ही आ रही हैं. इसके अलावा घर अंदर भी कई सारी ऐसी चीजे होती हैं जिसकी वजह से घर के अंदर भी वायु प्रदूषण होता है.

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने बताया कि घर के मंदिर में जलने वाली अगरबत्ती, मोस्किटो क्लोइल (मोटिन) और हवन जैसी चीजों से निकलने वाले धुएं से भी वायु प्रदूषण फैलता है. डॉ. विक्रम ने कहा कि एक स्टडी के अनुसार, अकेले मोस्किटो क्लोइल से निकलने वाला धुआं, 10 सिगरेट से निकलने वाले धुएं के बराबर है. इससे होने वाले नुकसान का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं.

हवन और अगरबत्ती भी वायु प्रदूषण का कारण

डॉ. विक्रम ने घर में होने वाले हवन को लेकर कहा कि, घर के अंदर होने वाला हवन भी वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है. उन्होंने कहा कि एक स्टडी में बताया गया है कि हवन करने वाले पुजारियों के फेफड़ों का फक्शन लगातार गिरते ही जा रहा है. डॉ. विक्रम ने पुणे के एक रिसर्च सेंटर की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि घर के मंदिर में जलने वाली अगरबत्ती से भी वायु प्रदूषण फैलता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

3 seconds ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

2 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

20 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

35 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

35 minutes ago