लाइफस्टाइल

सर्दियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये Root Vegetables, डाइट में जरूर करें शामिल

Winter Vegetables: सर्दियों के मौसम में हमारे खानपान से लेकर पहनने-ओढ़ने तक सब कुछ चेंज हो जाता है. इस मौसम में अक्सर कई लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह की सब्जियां खाते हैं. लेकिन इसमें से एक रुट वेजिटेबल यानि की जड़ में उगने वाले पौधे. जड़ से साफ जाहिर होता है कि ये सब्जियां जमीन के अंदर उगती हैं. आमतौर पर रूट वेजिटेबल सर्दी के मौसम में उपजती हैं. परंतु इनमें से कई सब्जियों को स्टोर करके रख लिया जाता है. वहीं इन्हें गर्मी में भी खाया जाता है.

ऐसी कई और रूट वेजिटेबल हैं जिन्हें गर्मी के मौसम में भी आसानी से उपजाया जा सकता है. इन सब्जियों में बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज, मोटापा, ब्लड प्रेशर इत्यादि जैसे तमाम लाइफस्टाइल डिसऑर्डर की स्थिति में फायदेमंद होते हैं. आइए जान लेते हैं ऐसी ही कुछ जड़ वाली सब्जियों के बारे में, जिन्हें खाने में शामिल कर ठंड में खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं.

चुकंदर

सबसे स्वास्थ्यप्रद जड़ वाली सब्जियों में चुकंदर भी शामिल है. मैंगनीज, फाइबर और फोलेट से भरपूर चुकंदर को पका कर खाया जाता है, इनका जूस बनाया जाता है, यहां तक कि इन्हें कच्चा भी खाया जाता है. यह शरीर के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.

लहसुन

अपने जीवंत स्वाद और औषधीय गुणों के लिए जाना जाने वाला लहसुन एक ऐसा रुट वेजिटेबल है जिसका उपयोग भारतीय और दुनिया भर के व्यंजनों में फ्लेवर ऐड करने के लिए किया जाता है. यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है.

आलू

आलू भारत भर की रसोई में सबसे अधिक खपत होने वाली सब्जियों में से एक है. क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में 2000 से अधिक किस्मों की आलू की खेती की जाती है? पब मेड सेंट्रल के अनुसार यह न केवल बहुमुखी है बल्कि आलू विटामिन सी, विटामिन बी 6, फाइबर, पोटेशियम और मैंगनीज का भी एक अच्छा स्रोत है. आलू आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और आपको बार वह भूख नहीं लगने देता, जिससे कि आप सीमित मात्रा में कैलोरी इनटेक करती हैं. वहीं यह वेट मैनेजमेंट में भी असरदार होता है.

मूली

मूली देखने में साधारण लग सकती है लेकिन यह पोषण से भरपूर होती है. रिसर्च गेट में मूली को लेकर प्रकाशित स्टडी की मने तो इसमें कैलोरी की सीमित मात्रा मौजूद होती है, वहीं कार्ब्स भी कम होते हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर की भरपुर मात्रा पाई जाती है. मूली में एंटी-फंगल गुण होते हैं और यह एक अद्भुत और कुरकुरा नाश्ता बन सकता है.

प्याज

प्याज एक सबसे लोकप्रिय रुट वेजिटेबल है, जिसका उपयोग भारत में लगभग सभी व्यंजनों को बनाने में किया जाता है. इसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में मुख्य सामग्री के तौर पर किया जाता है. इतना ही नहीं यह स्वाद के साथ साथ कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है.

शलजम

शलजम में विटामिन सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करता है और संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर को पूरी तरह से तैयार रखता है. वहीं इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैंगनीम और कॉपर मौजूद होता है. इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और आंख, हड्डी एवं फेफड़ों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो इसे जरूर खाएं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago