Bharat Express DD Free Dish

इम्यून सिस्टम को बूस्ट और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है लौंग, मगर ये सावधानियां भी हैं जरूरी

लौंग स्वाद और औषधीय गुणों से भरपूर है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और दांत दर्द में लाभकारी है. लेकिन गर्मियों में इसकी तासीर गर्म होने के कारण सीमित मात्रा में सेवन जरूरी है.

Clove Health Benefits

Clove Health Benefits: रसोई का अहम मसाला लौंग न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं.इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यही कारण है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन सुधारने और दांतों की तकलीफ कम करने में कारगर मानी जाती है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं लौंग के क्या-क्या फायदें है.

गर्मियों में लौंग के सेवन में सावधान (Clove Health Benefits)

विशेषज्ञ मानते हैं कि गर्मियों में लौंग का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए. इसकी तासीर गर्म होती है. ज्यादा सेवन पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकता है.

शोध क्या कहते हैं?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार लौंग में युजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है. यह संक्रमण से लड़ने में बेहद असरदार है. लेकिन गर्म तासीर के कारण ज्यादा सेवन एसिडिटी, गैस और पित्त की समस्या को बढ़ा सकता है.

कैसे करें सेवन? (Clove Health Benefits)

आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक गर्मियों में लौंग को ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों के साथ लेना चाहिए। जैसे सौंफ, मिश्री या गुलकंद.

  • एक-दो लौंग चाय में डालकर पीना लाभकारी है.

  • भोजन में मसाले के रूप में इसका उपयोग करना भी सुरक्षित है.

  • इससे गले की खराश, सांस की दुर्गंध और पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें: दुनियाभर में 50% से अधिक गर्भवती महिलाएं इस दवा का करती हैं इस्तेमाल, रिसर्च कह रहा प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित नहीं

क्या है लौंग के फायदे?

  • पाचन शक्ति बढ़ाती है

  • इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है

  • दांत दर्द और मुंह की बदबू कम करती है

  • संक्रमण से बचाव में मदद करती है

संतुलित सेवन ही फायदेमंद

विशेषज्ञ कहते हैं कि लौंग सालभर उपयोगी है, बशर्ते इसका सेवन संतुलित हो. गर्मियों में इसे शीतल खाद्य पदार्थों के साथ लेने से फायदा मिलता है और नुकसान का खतरा भी नहीं रहता.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read