Sugar Jaggery Nutrition Value: जैसा कि हम सभी को मालूम है भारत में मीठे खाने का शौक बहुत आम है. लोग मिठाइयों के साथ-साथ चाय और कॉफी में भी चीनी का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कुछ लोग चाय में गुड़ का इस्तेमाल भी करते हैं. तो ऐसे में चलिए आज हम जानते हैं कि चीनी और गुड़ में से कौन ज्यादा फायदेमंद है और इनमें से किसमें ज्यादा पोषण होता है.
गुड़ और चीनी (Sugar Jaggery Nutrition Value)
गुड़ और चीनी दोनों ही गन्ने के रस से बनते हैं, लेकिन दोनों की निर्माण प्रक्रिया में बड़ा अंतर होता है. चीनी बनाने के लिए गन्ने के रस को उबाला जाता है और उसके बाद उसमें क्रिस्टल बनाकर ब्लीच किया जाता है. ये प्रक्रिया स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है. वहीं गुड़ का निर्माण बिना किसी केमिकल के किया जाता है, जिससे ये ज्यादा प्राकृतिक और सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
गुड़ की न्यूट्रीशन वैल्यू
गुड़ में कैलोरी, विटामिन B6, कार्बोहाइड्रेट्स और मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं. ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ उसे डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. गुड़ की एंटीऑक्सीडेंट क्वालिटीज आपके शरीर को ताकत देती हैं और मांसपेशियों को थकने से बचाती हैं.
वहीं गुड़ की न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात की जाए तो इसमें कैलोरी: 383, कार्बोहाइड्रेट: 99 ग्राम, फाइबर: 1 ग्राम, आयरन: 3 मिग्रा, कैल्शियम: 80 मिग्रा, फॉस्फोरस: 40 ग्राम. गुड़ में विटामिन B6 और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की सेहत के लिए जरूरी हैं.
यह भी पढ़ें: जानें कितनी देर तक यूज कर सकते हैं Smartphone… आंखों को नहीं होगा कोई नुकसान
चीनी की न्यूट्रीशन वैल्यू (Sugar Jaggery Nutrition Value)
चीनी को तैयार करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के पोषक तत्वों का ध्यान नहीं रखा जाता. इसमें सिर्फ ग्लूकोज पाया जाता है, जो ऊर्जा का एक मुख्य स्रोत है, लेकिन इसके बहुत ज्यादा सेवन से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आ सकता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.
वहीं चीनी की न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात की जाए तो इसमें कैलोरी: 387, कार्बोहाइड्रेट: 95.98 ग्राम, पोटैशियम: 2 मिग्रा, फैट: 0 ग्राम, प्रोटीन: 0 ग्राम. चीनी में किसी प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स या फाइबर नहीं होते हैं. ये केवल ऊर्जा का एक साधन होता है, लेकिन इसके स्वास्थ्य पर असर ज्यादा पड़ सकता है, खासकर अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




