लाइफस्टाइल

तेज धूप की वजह से पैरो का रंग हो गया है काला, तो घर पर इस घरेलू नुस्खे को करें ट्राई

Foot Care: चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ पैरों की भी खूबसूरती मायने रखती है लेकिन अक्सर धूप और प्रदूषण के कारण पैरों की स्किन काली हो जाती है जो हमारे लिए शर्मिंदगी की वजह बन जाती है. लोग पैरों को साफ करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लेते रहते हैं. महंगे पैडिक्योर कराते हैं लेकिन फिर भी इस पर कुछ असर नहीं पड़ता. ऐसे में आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इस गर्मियों में पैरों के आए कालेपन को दूर किया जा सकता है.

दही और बेसन

अगर आपके पैर धूप में काले हो जाते हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप दही और बेसन के इस्तेमाल से अपने पैरों की टैनिंग से राहत पा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में एक-दो चम्मच बेसन लेना फिर इसमें दही मिलाना है. फिर इस अच्छी तरह फेंट लेना है. अब इसे पैरों पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें. आप इससे पैरों पर होने वाले काले धब्बे और टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं.

आलू और नींबू

धूप और पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कई सारी परेशानी शुरु हो जाती है साथ ही इस सीजन में पैर भी काले हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने पैरों के कालेपन को दूर करना चाहते हैं तो आप आलू और नींबू के इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को कद्दूकस कर लें या पीस लें. फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं इस पेस्ट को पैरों पर लगाकर मालिश करें. 20-30 तक लगे रहने के बाद आप इसे ठंडे पानी धो लें. इस उपाय से कुछ ही दिनों में पैरों का कालापन कम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:Sleep Divorce: कपल्स के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा ‘स्लीप डिवोर्स’, जानें आखिर क्या है ये? कपल्स को इससे फायदा या नुकसान

गुलाब जल और कच्चा दूध

गुलाब जल में कई सारे गुण होते हैं और महिलाएं इसे त्वचा की केयर करने के लिए इस्तेमाल करती हैं. वहीं कच्चे दूध में भी कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो सहेत के साथ-साथ त्वचा के लिए फायदेमंद हैं. वहीं इन दोनों चीजों का इस्तेमाल आप पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए कर सकती हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले कच्चे दूध में एक चम्मच गुलाब जल मिलाना होगा. उसके बाद इसे पैरों पर लगाएं और मसाज करें. 10 मिनट बाद इसे धो लें. कुछ ही दिनों पैरों का कालापन कम हो जायेगा.

चंदन और शहद

पैरों के कालापन से निजात पाने के लिए चंदन और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए चंदन और शहद को एक साथ मिलाएं, इसे प्रभावित एरिया पर लगाएं. कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. आप अपने पैरों के टैनिंग से राहत पा सकते हैं. चंदन में त्वचा को आराम देने वाले और कालापन को हल्का करने वाले गुण होते हैं. शहद आपके पैरों को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज रखता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

51 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago