Bharat Express

फिट और हेल्दी रहने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान, शरीर को मिलेगा फायेदा

Best Diet Plan: इस भाग दौड़ की जिंदगी में हर किसी को व्यायाम करने के लिए समय नहीं मिलता है तो आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं….

Best Diet Plan

Best Diet Plan

Best Diet Plan: हेल्दी और फिट शरीर के लिए व्यायाम को महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन बस व्यायाम काफी नहीं है. उसके लिए आपको अपना डाइट भी सही करना होगा। आजकल लगातार बढ़ती बीमारियों के कारण फिट रहना जरूरी है। हर किसी को अपनी फिटनेस को लेकर उम्मीदें होती हैं। कुछ लोगों को कुछ ही महीनों में अच्छे परिणाम मिल जाते हैं, जबकि कुछ को सालों तक फिटनेस के वो परिणाम नहीं मिलते जो वे चाहते हैं, लेकिन इस भाग दौड़ की जिंदगी में हर किसी को व्यायाम करने के लिए समय नहीं मिलता है तो आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप अपनी डाइट में क्या शामिल कर सकते हैं और क्या नहीं।

बेहद कम करें मीठा खाना (Best Diet Plan)

कोशिश करें चीनी का सेवन बंद कर दें। कोई भी मीठी चीज खाना कम कर दें। चाय या फिर अन्य मिष्ठान में गुड़ या शहद का इस्तेमाल करें।

सब्जी पकाने का तरीका (Best Diet Plan)

अक्सर महिलाएं सब्जी बनाते वक्त उसे काफी देर तक गैस पर पकाने के लिए छोड़ देती हैं। मगर आयुर्वेद के अनुसार, आपकी सब्जी ना तो ज्यादा पक्की होनी चाहिए और न ही कच्ची होनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा सब्जी पकने से उसके पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : फ्रेश या ठंडे चावल दोनों में से सेहत के लिए क्या हैं फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

ठंडा खाना (Best Diet Plan)

आयुर्वेद के अनुसार ठंडा खाना जल्दी नहीं पचता है। ऐसे में हमेशा ताजा और गर्म खाना खाना चाहिए। हालाँकि भोजन हमेशा भूख से 20 प्रतिशत कम खाएं। इससे आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहेगा।

ड्रिंक (Best Diet Plan)

आप एनर्जी ड्रिंक की जगह छाछ या लस्सी पिएं क्योंकि लस्सी पीने से हड्डी मजबूत होती है। साथ ही मांसपेशियों का दर्द भी आराम होता है। लस्सी और छाछ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो थकान दूर करने में मददगार साबित होता है।

Bharat Express Live

Also Read