Gen z Trend: अपने अलबेलेपन के लिए दुनिया में मशहूर जेन जी जेनरेशन ने एक नया शौक पाल लिया है. अब वो कोल्ड ड्रिंक्स की जगह डाइट कोल्ड ड्रिंक को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. आलम ये है कि इसे अब लोग ‘फ्रिज सिगरेट’ बोल रहे हैं. क्योंकि जैसे कोई व्यक्ति थकान या स्ट्रेस में सिगरेट जला लेता है. वैसे ही जेन जी जेनरेशन थकान या क्रेविंग होने पर डाइट कोल्ड ड्रिंक का नशा कर रहे हैं.
आज हम आपको यह बतायेंगे कि आखिर डाइट कोल्ड ड्रिंक क्यों युवाओं को अट्रैक्ट कर रही है और इसके नफा-नुकसान क्या हैं. वहीं जो जेन जी इसपर लगाम लगाना चाहते हैं उनके लिए कौन से ऑप्शंस बेस्ट रहेगा. उससे पहले बात करते हैं कि आखिर भारत का सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट कितना बड़ा है.
18.25 अरब डॉलर का है मार्केट
भारत का सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट 2022 के डेटा के अनुसार 18.25 अरब डॉलर की रही. वहीं 2017 से 2022 के बीच सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में जबरदस्त बूम देखने को मिली. जहां यह हर साल करीब 19.8 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ी. एक अनुमान के मुताबिक भारत का सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट 2027 तक करीब 50 अरब डॉलर का हो जाएगा. इसका मतलब ये हुआ कि इस मार्केट में पैसा भी खूब है.
तो बात करते हैं कि क्या डाइट कोल्ड ड्रिंक हेल्दी है?
डाइट कोल्ड ड्रिंक में चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसमें नॉर्मल कोल्ड ड्रिंक के मुकाबले कैलोरी भी बेहद कम होती है. लेकिन इससे ये पूरी तरह पाक-साफ नहीं हो जाता. डाइट कोल्ड ड्रिंक में आर्टिफिशियल स्वीटनर एस्पार्टेम और एसेसल्फेम पोटैशियम का इस्तेमाल किया जाता है. जो आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है.
ये भी पढ़ें- भाई वीरेंद्र वायरल ऑडियो मामले में Tej Pratap Yadav का RJD पर निशाना, बोले- क्या पार्टी इसपर करेगी कार्रवाई?
क्या निकोटीन जैसा करता है असर?
कह सकते हैं. डाइट कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में डोपामाइन बढ़ सकता है. जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा. खासकर जब आप उसकी आवाज सुनते हैं तो यह आपके शरीर में डोपामाइन रिलीज करता है.
डाइट कोल्ड ड्रिंक की जगह आजमायें ये ड्रिंक्स
अगर आप डाइट कोल्ड ड्रिंक की लत से परेशान हैं और उसे छोड़ना चाहते हैं तो आप उसकी जगह फिजी ड्रिंक्स का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं. स्पार्कलिंग वॉटर या हर्बल आइस्ड टी जैसे फिजी ड्रिंक्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
इसके अलावा आप लत को छोड़ने के लिए सैर पर जा सकते हैं. स्ट्रेचिंग या जिम से भी लत छूट सकती है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





