Moong Dal Benefits: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व होता है जो मसल्स को मजबूत बनाता है और शरीर में ताकत ला सकता है. प्रोटीन हमें खाने-पीने की चीजों से मिलता है. कई चीजों में प्रोटीन की भरमार होती है. अगर आप शाकाहारी हैं और नॉनवेज नहीं खाते हैं तो आप अपनी डाइट में मूंग की दाल शामिल कर सकते हैं. हरी मूंग की दाल शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की खान है. हरी मूंग की दाल खाने से प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि दाल में चिकन-मटन से ज्यादा प्रोटीन होता है. प्रोटीन की भरपूर मात्रा बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को तंदुरुस्त बनाए रखती है.
मूंग दाल के सेवन से हड्डियों को मिलती है मजबूती
आयुर्वेद के जानकारों की मानें तो लोगों को हरी मूंग दाल का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करना चाहिए. इस दाल में नॉनवेज से भी ज्यादा प्रोटीन होती है. मूंग दाल के सेवन से मांसपेशियों के साथ ही हड्डियों को भी मजबूती मिलती है. इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है. मूंग दाल के सेवन से मांसपेशियों के साथ ही मूंग दाल के सेवन से मांसपेशियों के साथ ही हड्डियों को भी मजबूती मिलती है. इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ ही फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी, बी6, फोलेट, कॉपर, जिंक और पोटैशियम भी पाए जाते हैं, जिसका सेवन करना फायदेमंद होता है.
कब्ज की समस्या से दिलाए राहत
आयुर्वेदाचार्य का मानना है कि हरी मूंग की दाल के सेवन से टिशू की मरम्मत जल्दी होती है. इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है. यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो मूंग दाल का सेवन इस परेशानी से मुक्ति दिला सकता है. इसके पचने में ज्यादा समय नहीं लगता, जबकि चिकन-मटन खाते हैं, तो उसके पाचन में काफी समय लगता है.
हृदय के लिए काफी फायदेमंद
आयुर्वेदाचार्य का मानना है कि हरी मूंग की दाल के सेवन से कई समस्याओं को लंबी छुट्टी पर भेजा जा सकता है. यह कब्ज की समस्या से मुक्ति दिलाने के साथ ही हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं. इसका सेवन काफी आसान होता है. इसे नाश्ते में लेने के साथ ही खाने में भी शामिल कर सकते हैं. मूंग दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करती है. शुगर के मरीजों के लिए यह दाल बेहद लाभकारी होती है.
त्वचा को बेहतर बनाने में करता है मदद
मूंग दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह दाग-धब्बों को कम करने, त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को मजबूत करने में सहायक होती है. मूंग दाल कम कैलोरी और उच्च फाइबर युक्त होती है, जिससे यह वजन घटाने के लिए आदर्श भोजन है. फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे भूख कम लगती है और आप लंबे समय तक संतुष्ट रहते हैं. वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों के लिए मूंग दाल बेहद फायदेमंद मानी जाती है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


