लाइफस्टाइल

बढ़ती गर्मी में फूड पॉइजनिंग के हो रहे हैं शिकार तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं होगी कोई परेशानी

Food Poisoning: गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ जाती हैं. अधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है साथ ही फूड पॉइजनिंग की आशंका भी बढ़ जाती है. गर्मी में लू लगना, शरीर में पानी की कमी और फूड पॉइजनिंग आम बीमारियां है. इस मौसम में भी बाहर का ज्यादा मसाले वाला, तला-भुना और अनहेल्दी फूड ज्यादा खाने से आपको फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती है. अगर आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो इससे आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जिसे फूड पॉइजनिंग  होने पर खाया जा सकता है.

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

गर्मी में सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर देना चाहिए कि मरीज के शरीर में पानी की कमी न हो. ऐसे में अगर आप फूड पॉइजनिंग के शिकार है तो आपके शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है. इस समस्या से बचने के लिए ताजा नारियल पानी, नींबू का रस, नमक और गर्म पानी का सेवन करने से शरीर को पोषण और ऊर्जा मिलती है. इसका सेवन करने से रिकवरी में मदद मिलती है.

दाल का पानी

गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के बाद दाल का पानी पीने से परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है. दाल के पानी में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. इसका सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है और पाचन तंत्र को ठीक करने में भी मदद मिलती है.

केला

फूड पॉइजनिंग के लक्षणों का इलाज करने के लिए डॉक्टरों द्वारा केला खाने की सलाह दी जाती है. यह कम डाइटरी फाइबर और गैर-मसालेदार होता है, इसलिए फूड पॉइजनिंग के कारण होने वाली उल्टी, दस्त, पेट में मरोड़ आदि की समस्या को कम करने  से रोकता है.

ये भी पढ़ें:क्या है Pregnancy के लिए सबसे सही उम्र? जानें देर से बेबी कंसीव करने के सबसे बड़े नुकसान

खिचड़ी

बीमार होने पर खिचड़ी का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है. खिचड़ी शरीर में आसानी से पच जाती है और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने में मदद करती है. फूड पॉइजनिंग के बाद खिचड़ी का सेवन करने से जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलती है.

साफ-सफाई का रखें ध्यान

फूड पॉइजनिंग की समस्या इंफेक्शन की वजह से भी होती है. इस दौरान साफ-सफाई का बेहद ख्याल रखना चाहिए. खासकर खाना बनाने और परोसने से पहले बर्तन को गुनगुने पानी से अच्छे से धो ले. सब्जियों को सही से धोकर पकाएं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 minute ago

लैब में बन गया असली सोना…पीले धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

4 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

32 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

37 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago