सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Narendra Modi Rally In Rajasthan: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान में भाजपा के चुनावी अभियान पर हैं. आज उन्होंने अपनी दूसरी चुनावी रैली बाडमेर जिले में की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने परमाणु जखीरे को देश का गौरव बताते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा- ‘इंडी अलायंस वाले हमारे परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं, देश इनके मंसूबों से सतर्क रहे.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाडमेर में जनसभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा- ‘भाइयों बहनों…देश के सीमावर्ती गांवों को ये कांग्रेस वाले जानबूझकर विकास से दूर रखते थे. वो कारण बताते थे कि सीमा के पास विकास होगा तो दुश्मन के कब्जा करने की संभावना बढ़ जाएगी…ये कितने शर्म की बात है..किस दुश्मन के कलेजे में हिम्मत है कि वो बाड़मेर की सीमा में कब्जा करने की सोचे. हम देश के सीमावर्ती गांव को पहला गांव मानते हैं.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर आरोप लगाया कि ये देश से परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा- ‘मैं पूछना चाहता हूं कि आप किसके इशारे पर काम कर रहे हैं, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है. आखिर किसके दबाव में आपका अलायंस हमारी परमाणु ताकत को खत्म करना चाहता है.’
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर संविधान को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया. उन्होंने ने कहा कि ये 400 सीट की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि आपने दस साल अच्छे काम करने से मुझे रोकने की कोशिश की है. देश आपको सजा देना चाहता है.
उन्होंने कहा, ‘जहां तक संविधान का सवाल है, तो लिखकर ले लीजिए कि बाबा साहेब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं. हमारा संविधान हमारे लिए गीता है, रामायण है, बाइबल है, कुरान है. यह चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करने का चुनाव है. कांग्रेस ने 5 दशक से ज्यादा देश पर हुकूमत की, लेकिन एक भी ऐसी बड़ी समस्या नहीं है, जिसका पूरा समाधान दिया हो.’
– भारत एक्सप्रेस
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…