लाइफस्टाइल

International Kissing Day 2024: आज के दिन क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल किसिंग डे, किस तरह से खास है यह दिन, जानें इसके अलग-अलग तरीके

International Kissing Day 2024: दुनियाभर में हर साल की तरफ इस साल भी 6 जुलाई को इंटरनेशनल किसिंग डे मनाया जा रहा है. यह दिन स्वास्थ्य के लिहाज से भी कई फायदे देता है. इस दिन को मनाने के लिए पीछे के केवल फिजिकल अट्रैक्शन ही नहीं बल्कि सेहत के लाभों से भी जुड़ा हुआ है. इस किसिंग डे पर अपने पार्टनर के किस करें ताकि वो आपकी प्यार भरी भावनाओं को समझ सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस कितने प्रकार का होता है. अगर नहीं जानतें तो आज हम आपको किस के अलग-अलग प्रकार के बारे में बताएंगे. लेकिन इससे पहले जान लीजिए किस करने के क्या-क्या फायदे होते हैं.

किसिंग डे की शुरुआत

इंटरनेशनल किसिंग डे की शुरुआत की शुरुआत सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम में हुई थी. लेकिन बाद में ये धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया था. ये दिन किसी भी कपल के लिए बेहद खास होता है.

किस करने के फायदे

किस करने से आपके हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं. किस करने से रिश्तों के बीच प्यार और स्नेह की भावना को पैदा करता है. किस करने से रिश्तों में संतुष्टी आती है ऐसा माना जाता है. ये कारण के किस रिश्तों को मजबूत बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है. वहीं जब कपल्स किस करते हैं जो लव हार्मोन उत्पन्न होते हैं. इसे ऑक्सीटोसिन हार्मोन कहा जाता है. किस करने से रिश्तों की दूरियां कम होती है. इससे दिमाग और दिल खुश रहते हैं. तनाव कम होता है.

नॉन-रोमांटिक किस

किसी को ग्रीट करते समय किया गया किस नॉन-रोमांटिक किस होता है. इस तरह के किस को गाल पर या माथे पर किया जा सकता है. इस दौरान उम्र, रिश्ता, संस्कृति आदि को भी ध्यान रखा जाता है.

नॉन-सेक्सुअल किस

बता दें कि नॉन सेक्सुअल किस प्यार दिखाने के लिए किया जाता है. लेकिन इसे सेक्सुअल नहीं माना जा सकता है. ये किस भी माथे या गाल पर किया जाता है. कुछ मामलों में इसे केयर दिखाने का एक तरीका भी माना जाता है. नॉन-सेक्सुअल किस अधिकतर करीबियों या रिश्तेदारों के साथ किया जाता है.

फॉर्मल किस

फॉर्मल किस अपने नाम की तरह ही फॉर्मल होता है. इस किस में अक्सर लोग एक दूसरे हाथ चूमते हैं. ये ब्रिटिश सभ्यता का एक हिस्सा भी है. किसी को फॉर्मली ग्रीट करते समय इस तरह का किस किया जाता है.

ये भी पढ़ें: क्या है मॉनसून ब्‍लूज, जिसकी वजह से ये लोग रहते हैं परेशान, जानें इसके लक्षण और उपाय

केयर वाला किस

इसके अलावा किसी के सर के बालों पर या माथे पर किस करना केयर दिखाता है. इस किस का मतलब होता है कि आपको सामने वाले की चिंता है. इतना ही नहीं कई बार किसी के बीमार होने पर भी इस तरह का किस किया जाता है.

एरॉटिक किस

एरॉटिक किस असल में सेक्सुअल प्लेजर को दिखाता है. इस तरह के किस के कई प्रकार होते हैं. जैसे फ्रेंच किस, एस्किमो किस, पेक किस, नेक किस आदि. इसे हमेशा रोमांटिक किस ही समझा जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

20 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

48 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

58 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago