Julio Mamute weight loss journey
Julio Mamute weight loss journey: कई बार जिंदगी में एक छोटा-सा पल इंसान की पूरी सोच और भविष्य बदल देता है. ब्राजील के रहने वाले जूलियो मामुटे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक समय ऐसा था जब उनका वजन बढ़कर 310 किलो तक पहुंच गया था. भारी शरीर की वजह से वह न केवल शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे, बल्कि मानसिक रूप से भी टूट चुके थे. डिप्रेशन और सोशल फोबिया के कारण उन्होंने खुद को लगभग घर में कैद कर लिया था.
कार की दरवाजा ना खुलने पर बदली जिंदगी
जूलियो ने एक पॉडकास्ट में अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि वजन बढ़ने के बाद उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया था. इसी दौरान उनकी बहन के घर बेटे का जन्म हुआ. भतीजे के लिए उन्होंने ऑनलाइन एक खिलौना खरीदा और उसे देने बहन के घर पहुंचे. लेकिन वहां जो हुआ, उसने उनकी जिंदगी बदल गई.
जूलियो ने बताया कि कार से उतरते समय वह अपने बढ़े हुए वजन के कारण दरवाजा तक नहीं खोल पाए. कई कोशिशों के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकल सके तो भावुक होकर रो पड़े. उन्होंने अपनी बहन को फोन कर कहा, मैं बाहर नहीं आ पा रहा हूं, तुम नीचे आकर गिफ्ट ले जाओ. यह घटना उनके लिए बेहद अपमानजनक और दर्दनाक थी. उसी दिन उन्होंने फैसला किया कि अब उन्हें अपनी जिंदगी बदलनी होगी.
View this post on Instagram
ना जिम ना योग स्विमिंग से घटाया वजन
हालांकि 310 किलो वजन के साथ जिम जाना या दौड़ना उनके लिए संभव नहीं था. घुटनों पर अत्यधिक दबाव के कारण सामान्य व्यायाम भी मुश्किल था. ऐसे में उन्होंने स्विमिंग को अपना सहारा बनाया. शुरुआत में उन्होंने वॉटर एरोबिक्स क्लास जॉइन की, लेकिन बाद में सीधे स्विमिंग पूल में वह दिन में दो बार तैराकी करने लगे.जूलियो का दावा है कि उन्होंने कुल 112 किलो वजन कम किया, जिसमें से लगभग 80 किलो वजन सिर्फ स्विमिंग की मदद से घटा. पानी में व्यायाम करने से उनके घुटनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ा और धीरे-धीरे शरीर फिट होने लगा.
यह भी पढ़ें: Father’s Day 2026: गिफ्ट छोड़ें, ऐसे पापा के साथ बिताएं पूरा दिन
जनवरी 2025 में उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी सोशल मीडिया पर साझा करनी शुरू की. आज उनकी कहानी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित कर रही है और उनका एक वीडियो 10.5 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. जूलियो की यह यात्रा बताती है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



