Monsoon skin care tips
Monsoon skin care tips: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन यह त्वचा के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है. इस दौरान हवा में नमी बढ़ जाने से त्वचा पर अतिरिक्त तेल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जिससे पिंपल्स, रैशेज और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में चेहरे की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है.
बारिश में चेहरे की स्किन का ऐसे रखें ख्याल
दो बार जरुर धुले चेहरा: सबसे पहले, चेहरे की सफाई पर विशेष ध्यान दें. दिन में कम से कम दो बार अपनी त्वचा के अनुसार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें. इससे त्वचा पर जमा धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल हट जाता है. हालांकि बार-बार चेहरा धोने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है.
सनस्क्रीन जरुर लगाए: मानसून में मॉइस्चराइजर लगाना भी उतना ही जरूरी है. कई लोग यह सोचकर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल बंद कर देते हैं कि मौसम में पहले से ही नमी है, लेकिन त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए हल्के और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए. इससे त्वचा मुलायम और स्वस्थ बनी रहती है.बारिश के मौसम में सनस्क्रीन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बादलों के बावजूद सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
यह भी पढ़ें: स्वाद होगा दोगुना! एक्सपर्ट ने बताया कड़क चाय का ये सीक्रेट नुस्खा
पर्याप्त पानी पिएं: त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी आवश्यक है. मौसम ठंडा होने के कारण लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, लेकिन शरीर और त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी का सेवन करें. साथ ही, ताजे फल और हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देते हैं.यदि आपकी त्वचा ऑयली है, तो चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, मेकअप का उपयोग कम करें और रात में सोने से पहले उसे पूरी तरह साफ करना न भूलें.
स्किनकेयर रूटीन सेट करें: कुछ आसान सावधानियों और नियमित स्किनकेयर रूटीन को अपनाकर आप बारिश के मौसम में भी अपनी त्वचा को साफ, चमकदार और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं. सही देखभाल न केवल त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाती है, बल्कि चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को भी बरकरार रखती है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



