चुनाव

4 जून के बाद सपाई कहेंगे हमें कांग्रेस ने हराया, कांग्रेसी कहेंगे हमें आप ने हराया, AAP वाले कहेंगे हमें सबने मिलकर हराया: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam News: संभल स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी दलों पर एक बार फिर तीखी टिप्‍पणी की. आचार्य प्रमोद ने कहा कि लोकसभा चुनाव खत्‍म होने के बाद कांग्रेस और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडी गठबंधन के दल एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे.

कभी कांग्रेस के ही नेता रह चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम चुनाव नतीजों को लेकर बोले, “विपक्षी दलों को जनता नकार देगी. विपक्ष के पास न तो कुशल नेतृत्व है और न ही उनमें एकता है. कमरा बंद होता है तो वो लोग एक-दूसरे को गरियाते हैं. 4 जून के बाद समाजवादी पार्टी वाले कहेंगे हमें कांग्रेस ने हरा दिया, कांग्रेस वाले कहेंगे हमें आम आदमी पार्टी ने हरा दिया और आम आदमी पार्टी वाले कहेंगे हमें सबने मिलकर हरा दिया. सब एक-दूसरे को गाली देंगे.”

 

पहली बार कांग्रेस नेताओं का आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू पर वोट देने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अच्छी बात है, कुछ ना कुछ तो गठबंधन का धर्म निभाना पड़ेगा, जो मजबूरियां हैं, वो निभानी ही पड़ेगी. लेकिन, यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है. कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इतने बड़े चुनाव में अपनी पार्टी को वोट नहीं दे सका है. कांग्रेस के नेतृत्व को पुन: मूल्यांकन और आत्मचिंतन करना चाहिए. जिस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई, उस पार्टी के सारे बड़े नेता जहां वोट डालेंगे, वहां पर हाथ का निशान नहीं है. यह पार्टी के मैनेजर को पहले सोचना चाहिए था, आज का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही दुर्भाग्य का दिन है.

‘दिल्‍ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत दिखाई दे रही, आप का सूपड़ा साफ’

कांग्रेस नेता आदर्श शास्त्री के आगामी विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन कायम नहीं रहने के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पूरे देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि ‘आप’ और कांग्रेस एक-दूसरे के साथ नहीं हैं. 4 जून को उसका परिणाम देखने को मिल जाएगा. पूरी दिल्ली में इनका सूपड़ा साफ हो रहा है. दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत दिखाई दे रही है. 4 जून के बाद यह साफ हो जाएगा कि शास्त्री जी ने ठीक कहा था.

‘भारत के विरोध में जो काम पाकिस्तान चाहता है, वह कांग्रेस के नेता करते हैं’

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को समर्थन करने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बहुत ही सुलझे हुए नेता है. क्यों वह अपने ऊपर पाकिस्तान का ठप्पा लगने देंगे. कांग्रेस पार्टी के जितने भी बेहूदा नेता हैं, यह ऐसी हरकतें करते हैं, जिससे यह बात साफ हो जाती है कि यह लोग पाकिस्तान के गीत गाते हैं. पाकिस्तान भारत का भला नहीं चाहता है. जो काम पाकिस्तान चाहता है, वह कांग्रेस के नेता करते हैं. इस देश में कांग्रेस अकेली पार्टी है और उसके महान नेता हैं, जो पाकिस्तान के गीत गाते हैं. भारत में चुनाव लड़ेंगे, हिंदुस्तान में रहेंगे और गीत पाकिस्तान के गाएंगे. पाकिस्तान के नेताओं से पूछो कि क्यों उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पक्ष में ऐसा ट्वीट किया. अरविंद केजरीवाल ने इसका खंडन किया यह अच्छी बात है.

‘उनको हारने से पहले की आहट, 4 जून के बाद ईवीएम पर भी सवाल उठेंगे’

आप आदमी पार्टी की नेता आतिशी की धीमी वोटिंग के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, यह हार की निशानी है. हारने से पहले की आहट है, हार के डर से घबराकर इस तरह की बातें की जा रही है. 4 जून के बाद ईवीएम पर भी सवाल उठेंगे, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स पर सवाल उठेंगे. तो, मुझे लगता है कि विपक्ष ने अपनी हार स्वीकार कर ली है.

‘कश्मीर में मतदाताओं का उमड़ना कट्टरपंथियों के मुंह पर बड़ा तमाचा है’

कश्मीर में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के उत्साह को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह भारत की जीत है, भारत की लोकतंत्र की जीत है और यह जो मौका आया है, जो वक्त और शुभ घड़ी आई है, जो पावन अवसर आया है, यह कश्मीर के लिए नहीं, पूरे भारत के लिए है. मैं बधाई देना चाहता हूं कश्मीर की जनता को, तमाम कश्मीर के भाई बहनों को कि उन्होंने पूरी दुनिया को यह मैसेज दे दिया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा. यह पाकिस्तान के मुंह पर, अलगाववादियों के मुंह पर और कट्टरपंथियों के मुंह पर बड़ा तमाचा है. जो यह कह रहे थे कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद आग लग जाएगी, ज्वालामुखी फट जाएगा. मुझे लगता है इस बात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी जानी चाहिए. उनके इस फैसले की सराहना की जानी चाहिए.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago