Rose Day Special Shayari: वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और आज 7 फरवरी यानी रोज डे है. प्यार करने वालों के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता. अगर आपका पार्टनर आपके पास है, तो आप उन्हें गुलाब थमा कर अपना हाल-ए-दिल बयां कर सकते हैं. लेकिन अगर वो आपसे मीलों दूर हैं, तो सिर्फ एक ‘Rose’ इमोजी भेजना थोड़ा बोरिंग हो सकता है.
क्यों न इस बार पुराने अंदाज को नए जोश के साथ अपनाया जाए? आज भी शायरी का जादू खत्म नहीं हुआ है, बल्कि लोग तो अब इसे और भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए इन खूबसूरत और आसान शायरियों का इस्तेमाल करें.
रोज डे के लिए खास शायरियां (Rose Day Special Shayari)
“फूल बनकर हम महकना जानते हैं, मुस्कुरा कर हम गम भुलाना जानते हैं, लोग खुश होते हैं हमसे, क्योंकि बिना मिले भी हम रिश्ता निभाना जानते हैं.”
“टूटे हुए फूलों से भी खुशबू आती है, बीती हुई यादें भी बहुत तड़पाती हैं, हर फूल की अपनी एक कहानी है, पर मेरे लिए तो तू ही गुलाब की निशानी है.”
“रिश्ता हमारा गुलाब जैसा हो, जो कांटों में भी महकता रहे, दुआ है बस इतनी सी कि आपका चेहरा हमेशा हंसता रहे.”
“पास नहीं हो तो क्या हुआ, ये गुलाब मेरा पैगाम देगा, तुम्हारी कमी को ये फूलों का एहसास भर देगा.”
“फूलों जैसी कोमलता है तुम्हारे व्यवहार में, एक अलग ही सादगी है तुम्हारे प्यार में, आज रोज़ डे पर बस इतना ही कहना है, तुम महकते रहना हमेशा मेरे संसार में.”
“काँटों से डर नहीं लगता हमें, बस तुम्हारा साथ चाहिए, जैसे गुलाब को टहनी का, वैसे ही मुझे तुम्हारा हाथ चाहिए.”
“चेहरा आपका गुलाब जैसा खिला रहे, दुनिया की हर खुशी आपको मिले, हम रहें या न रहें आपके पास, मगर हमारी यादों की खुशबू आपसे मिली रहे.”
“बाजार से गुलाब तो ले आया हूं मैं तुम्हारे लिए, पर सच कहूं तो तुम खुद किसी गुलाब से कम नहीं हो.”
“जिंदगी की इस भाग-दौड़ में तुम सुकून की महक जैसी हो, सैकड़ों फूलों के बीच में इकलौती हसीन गुलाब जैसी हो.”
“आज तो गुलाब भी शर्मा गया होगा तुम्हारी मुस्कुराहट देख कर, सोच रहा होगा कि असली गुलाब बाग में है या मेरे सामने!”
ये भी पढ़ें- ब्यूटी के नाम पर जहर! कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में छिपे केमिकल्स से बढ़ रहा कैंसर और स्किन डिजीज का खतरा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

