कला-साहित्य

हिंदी साहित्य के छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री थीं महादेवी वर्मा, लोग उन्‍हें कहते थे- आधुनिक युग की मीरा

Mahadevi Varma Poet, Feminist, Educator: आज महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि है. वे हिंदी साहित्य के छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री थीं. उन्होंने अपनी मुख्य रचनाओं और लेखन में भारतीय नारी की पीड़ा, उनकी इच्छाएं और संघर्षों को अपनी कविताओं में प्रस्तुत किया. मैं नीर भरी दुख की बदली! यह एक ऐसी रचना थी जिसे सुनकर और पढ़कर आंखे नम हो जाएं.

महादेवी वर्मा ने अपने जीवन का ‘मूल्य आधार’ समाज सेवा और स्त्री स्वतंत्रता की आवाज के रूप में समर्पित किया. वे हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं. आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर चलिए उनकी रचनाएं और उपलब्धियां को याद करते हैं.

आजादी से पहले और बाद के भारत में पिराया संगीत

उन्होंने स्वतंत्रता के पहले का भारत भी देखा और उसके बाद का भी. संगीत की जानकार होने के कारण उनके गीतों का नाद-सौंदर्य और पैनी उक्तियों की व्यंजना शैली दुर्लभ है. उनकी रचनाएं मानवीय संवेदनाओं, प्रेम, विरह, और अध्यात्म की गहरी अनुभूतियों से भरी हुई हैं.

1907 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुआ था जन्‍म

महादेवी का जन्म 26 मार्च 1907 को फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था. उनके परिवार में लगभग 200 वर्षों या सात पीढ़ियों के बाद पहली बार बेटी का जन्म हुआ था. उनके परिवार की भारतीय संस्कृति के प्रति गहरी आस्था थी. ऐसे में महादेवी का झुकाव बचपन से ही साहित्य और कला की ओर रहा. उनकी शिक्षा इंदौर में शुरू हुई, साथ ही संस्कृत, अंग्रेजी, संगीत तथा चित्रकला की शिक्षा अध्यापकों द्वारा घर पर ही दी जाती रही.

महादेवी को ‘हिंदी साहित्य की मीरा’ कहा जाता है

‘चांद’ मासिक पत्रिका की सम्पादिका भी थीं महादेवी

इस दौरान बाल विवाह जैसी बाधा पड़ जाने के कारण कुछ दिन उनकी शिक्षा स्थगित रही. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने विचारों को मजबूत दिशा देती रहीं. वह लंबे समय तक प्रयाग महिला विद्यापीठ की प्राचार्या (प्रोफेसर) रहीं. इस दौरान वे इलाहाबाद से प्रकाशित ‘चांद’ मासिक पत्रिका की सम्पादिका भी थीं. उनका साहित्यिक योगदान बहुत महत्वपूर्ण और व्यापक है. इस कारण उन्हें ‘हिंदी साहित्य की मीरा’ और ‘आधुनिक युग की मीरा’ भी कहा जाता है.

कविताएं, निबंध, संस्मरण और कहानियां भी लिखीं

महादेवी वर्मा ने न केवल कविताएं लिखी बल्कि निबंध, संस्मरण और कहानियां भी लिखीं. उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘स्मृति की रेखाएं’, ‘पथ के साथी’, और ‘अतीत के चलचित्र’ शामिल हैं. जबकि कुछ अन्य प्रमुख काव्य कृतियां: नीहार, रश्मि, नीरजा, सांध्यगीत, यामा और दीपशिखा हैं.

भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाजा

हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाजा. इतना ही नहीं उनके नाम कई अन्य सम्मान भी हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago