Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विश्व हिंदी दिवस पर दिल्ली के नेपाल दूतावास में होगा विशेष सम्मेलन, सम्‍मानित किए जाएंगे हिंदी के विद्वान

Hindi Cultural Event: विश्व हिंदी दिवस पर नेपाल दूतावास दिल्ली में बड़ा सम्मेलन 10 जनवरी को होगा. मुरली मनोहर जोशी उद्घाटन करेंगे, कई मंत्री और स्वामी चिदानंद मुख्‍य अतिथि होंगे.

Hindi Cultural Event
Edited by Sahil Singh

विश्व हिंदी परिषद और नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास ने मिलकर विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एक बड़ा सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है. यह कार्यक्रम 10 जनवरी 2026 को शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से नेपाल दूतावास में होगा.

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी करेंगे. अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह मौजूद रहेंगे. स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज आशीर्वचन देंगे.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता

कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट अतिथियों में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और डॉ. संगीता बलवंत शामिल हैं. मुख्य वक्ता पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित आचार्य लक्ष्मीप्रसाद होंगे.


ये भी पढ़ें: World Book Fair 2026: दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले का 10 जनवरी से आगाज, युवाओं को संबोधित करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय


हिंदी विशेषज्ञ किए जाएंगे सम्‍मानित

यह कार्यक्रम हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार और महत्व को बढ़ावा देने के लिए है. विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है. इसमें सम्मेलन के साथ हिंदी के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विश्व हिंदी परिषद कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है. फोन नंबर हैं 8586016348 और 011-4305 2656. इसके लिए सभी हिंदी प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital