Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा भारत सेवाश्रम: सीएम योगी

भारत सेवाश्रम संघ के शिविर पहुंचे सीएम योगी, विभिन्न संप्रदायों से जुड़े संतों से मुलाकात की. संतों ने संघ द्वारा महाकुम्भ में किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की जानकारी सीएम योगी से साझा की.

CM Yogi in Mahakumbh
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ नगर के सेक्टर 5 स्थित भारत सेवाश्रम के शिविर गए, जहां उन्होंने सेवाश्रम के साधु संतों से मुलाकात की. साधु संतों ने महाकुम्भ में उनके द्वारा किए जा रहे सामुदायिक और सेवा के कार्यों की जानकारी भी सीएम से साझा की.सीएम ने कहा कि भारत सेवाश्रम सौ से अधिक वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज में सेवा का कार्य कर रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके गुरु स्वामी अवैद्यनाथ और भारत सेवाश्रम के संत स्वामी असीमानंद जी ने साथ साथ समाज सेवा का लंबा समय बिताया था.

भारत सेवाश्रम के संतों से मिले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में सनातन को आगे ले जाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील विभिन्न सम्प्रदायों के साधु संतों के साथ सामुदायिक और गरीबों की सेवा में लगे धार्मिक और आध्यात्मिक संगठनों से भी मुलाकात की. आयोजन की अगुवाई कर रहे भारत सेवाश्रम के स्वामी आत्मजानंद का कहना है कि मुख्य मंत्री ने शिविर में भारत सेवाश्रम के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनकी आरती भी की. इस अवसर पर सीएम ने वहां मौजूद साधु संतों से बातचीत भी .

भारत सेवाश्रम का संगम भूमि से है गहरा संबंध

सीएम योगी के शिविर आगमन पर भारत सेवाश्रम के संतों ने महा कुम्भ में उनके धार्मिक संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की. भारत सेवाश्रम के महा कुम्भ प्रभारी स्वामी भास्करानंद ने बताया कि भारत सेवाश्रम मानव सेवा के साथ नारायण सेवा का कार्य करने वाला एक हिंदू धार्मिक और आध्यात्मिक संगठन है जो मानवीय कार्यों पर केंद्रित है. 1917 में इसकी स्थापना करने वाले पंडित संत आचार्य स्वामी प्रणवानंद महाराज ने माघ के महीने में इसी संगम के किनारे संन्यास लिया था. इसलिए इस संगम की धरती और महाकुम्भ इस आध्यात्मिक संगठन से खास संबंध है. स्वामी प्रणवानंद जी ने माघी पूर्णिमा के ही दिन संगठन की नींव रखी और उसका नाम रखा भारत सेवाश्रम संघ रखा गया.


ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: संगम तट पर विदेशी राजनयिकों ने किया स्नान, सनातन संस्कृति को समझने के लिए उत्सुक


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital