Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ 2025

सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 को अब चंद दिन शेष रह गए हैं और मेला क्षेत्र में गितिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पहली बार अंडर वॉटर ड्रोन तैनात किया जाएगा, जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधि की निगरानी करेगा.

Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीन स्तरीय चेकिंग की जाएगी, और मेला पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा प्रबंध किए हैं.

Maha Kumbh Mela 2025: प्रथम मुख्य स्नान पर्व (पौष पूर्णिमा) 13 जनवरी 2025 से प्रारम्भ होकर अंतिम मुख्य स्नान पर्व (महाशिवरात्रि) 26 फरवरी 2025 तक कुल 45 दिनों की अवधि में सम्पन्न होगा.

महर्षि दुर्वासा का आश्रम प्रयागराज के झूंसी में गंगा तट पर स्थित है, जहां उनकी उपासना से अभयदान प्राप्त होता है. महाकुंभ में पर्यटन विभाग ने इस आश्रम और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया है.

अखिलेश यादव ने तैयारियों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करते हुए प्रशासन से बेहतर प्रबंधन की मांग की है.

महाकुंभ 2025 में आने वाले 48 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग व्यापक तैयारियों में जुटा है. विभाग प्रदर्शनी स्टाल लगाएगा, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएगा, अस्थाई बस अड्डे बनाएगा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विशेष कदम उठाएगा.

आईआरसीटीसी के महाकुंभ ग्राम में पर्यटकों को रहने, खान-पान की विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ चिकित्सा और सुरक्षा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी.

Maha Kumbh 2025: 644 ईस्वी में चीनी यात्री ह्वेनत्सांग ने अपनी किताब में राजा हर्षवर्धन के राज्य की प्रशंसा करते हुए प्रयागराज को अन्न, जलवायु, स्वास्थ्य और फल वृक्षों से समृद्ध बताया.

त्रिवेणी के तट पर आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ ने व्यापार और कारोबार पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिव्य और भव्य महाकुम्भ के लोगो और प्रतीक वाले उत्पादों की बाज़ार में बिक्री बढ़ गई है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital