Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की विशेष योजना

महापर्व महाकुम्भ का दिव्य-भव्य आयोजन प्रयागराज में संगम तट पर हो रहा है. महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने प्रति दिन लाखों, करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं.

Mahakumbh 2025
Edited by Uma Sharma

महाकुम्भ नगर: महापर्व महाकुम्भ का दिव्य-भव्य आयोजन प्रयागराज में संगम तट पर हो रहा है. महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने प्रति दिन लाखों, करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं. महाकुम्भ में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं. आगमी 29 जनवरी को महाकुम्भ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या की तैयारी हो रही है. मौनी अमावस्या के पर्व पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रयागराज रेल मण्डल ने भी विशेष प्रबंध किये हैं. मौनी अमावस्या पर्व के दिन प्रयागराज रेल मण्डल ने शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के आने और जाने के लिए विशेष योजना बनाई है.

प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश और निकास की विशेष व्यवस्था

मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर लगभग 10 करोड़ लोगों के प्रयागराज आने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. 25 जनवरी से ही लगभग 1 करोड़ यात्री प्रतिदिन महाकुम्भ में आने लगे हैं. इतनी भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुगम निकासी के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने शहर के सभी स्टेशनों के लिए विशेष योजना और कुछ प्रतिबंध लागू किये हैं. ये प्रतिबंध मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के एक दिन पहले और दो दिन बाद तक लागू रहेंगे. मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दिन प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी साइड, प्लेटफ़ॉर्म नं.-1 की ओर से दिया जाएगा. निकास केवल सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म न. 6 की ओर से होगा. आरक्षित यात्रियों, जिनका पहले से टिकट रिजर्व है उन्हें सिटी साइड के गेट नंबर 5 से अलग से प्रवेश दिया जाएगा. जबकि अनारक्षित यात्रियों को दिशावार कलर कोडेडे आश्रय स्थलों के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा. टिकट के लिए आश्रय स्थलों में ही अनारक्षित टिकट काउंटर, ए.टी.वी.एम और मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था रहेगी. भीड़ के अतिरिक्त दबाव का प्रबंधन करने के लिए खुसरो बाग में 1 लाख लोगों के ठहरने के लिए होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है.

नैनी, छिवकी, सूबेदारगंज स्टेशनों के लिए विशेष कार्य योजना

मौनी अमावस्या पर्व पर नैनी जंक्शन में प्रवेश केवल स्टेशन रोड से और निकास केवल मालगोदाम की ओर से होगा. आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर 2 से अलग से प्रवेश दिया जाएगा. वहीं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्रवेश केवल प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से और निकास केवल जी.ई. सी नैनी रोड की ओर से होगा. आरक्षित यात्री गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे. सूबेदारगंज स्टेशन में प्रवेश झलवा, कौशाम्बी रोड की ओर से होगा जबकि निकास केवल जी.टी. रोड की ओर होगा. आरक्षित यात्री गेट नंबर 3 से प्रवेश करेंग. अनारक्षित यात्रियों के लिए सभी स्टेशनों पर दिशावार कलर कोडेड आश्रय स्थल बनाये गये हैं. जहां से यात्रियों को उनके जाने के गंतव्य स्टेशन के मुताबिक आश्रय स्थलों में अलग-अलग कलर के टिकट के हिसाब से प्लेटफार्म में पहुंचाया जाएगा. जहां से नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुचांया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital