Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पेरिस ओलंपिक 2024: भारत का पहला दिन – जानें कौन से एथलीट और किस खेल में उतरेंगे

पहले दिन भारतीय एथलीट 8 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे जिसमें भारतीय निशानेबाज, शटलर और पुरुष हॉकी टीम मुख्य भूमिका में होंगी.

प्रतीकात्मक फोटो

सीन नदी पर ओलंपिक 2024 के एक भव्य उद्घाटन समारोह के बाद, शनिवार को पेरिस खेलों की शुरुआत होगी, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय एथलीट अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. पहले दिन भारतीय एथलीट 8 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे जिसमें भारतीय निशानेबाज, शटलर और पुरुष हॉकी टीम मुख्य भूमिका में होंगी. पहले दिन के लिए देखें भारत का पूरा कार्यक्रम.

शूटिंग (10m Air Rifle Mixed Team) (12:30 IST): 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत की उम्मीदें पेरिस में रमिता जिंदल-अर्जुन बाबूता की जोड़ी और एलावेनिल वलारिवन-संदीप सिंह की जोड़ी पर टिकी होंगी.

रोइंग (Men’s Single sculls) (12:30 IST): पंवार बलराज आज रोइंग में पुरुष एकल स्कल्स में भाग लेंगे.

शूटिंग (10m Air Pistol Men’s) (14:00 IST): अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह क्वालीफिकेशन राउंड में खेलेंगे.

टेनिस (Men’s Doubles) (3:30 IST): रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी भारत के लिए खेलेंगे.

शूटिंग (10m Air Pistol Women’s) (16:00 IST): मनु भाकर और रिदम सांगवान क्वालीफिकेशन राउंड में उतरेंगी.

टेबल टेनिस (Men’s singles) (18:30 IST): हरमीत देसाई बनाम जैद अबो यमन पुरुष एकल प्रारंभिक दौर में एक्शन में होंगे.

बैडमिंटन
(7:10 बजे IST) Men’s Singles: लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला)
(8 बजे IST) Men’s doubles: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी और रोनन लाबर (फ्रांस)
(11:50 बजे IST) Women’s Doubles: अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो बनाम किम सो यियोंग और कोंग ही योंग (कोरिया)

फील्ड हॉकी (Men’s) (21:00 IST): भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को अपने पहले ग्रुप चरण मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.

मुक्केबाज़ी (Women’s 54kg) (23:30 IST): महिलाओं की 54 किग्रा प्रथम राउंड बाउट में भारत की प्रीति पवार बनाम थी किम आन्ह वो (वियतनाम).

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital