Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने भारत को समर्पित किया अपना मेडल

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने यह मेडल भारत के नाम किया है.

Manu Bhaker

मनु भाकर (फोटो- @realmanubhaker)

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं. टोक्यो ओलंपिक में मिली असफलता के बाद मनु भाकर के लिए यह एक शानदार उपलब्धि है. मनु भाकर ने यह मेडल भारत के नाम किया है.

मनु भाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मैंने जो पदक जीता है, वह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरा समर्थन करने वाले हर व्यक्ति के लिए एक सपने का साकार होना है. मैं एनआरएआई, साई, यूथ अफेयर्स एवं खेल मंत्रालय, कोच जसपाल राणा, हरियाणा सरकार और ओजीक्यू की दिल से आभारी हूं. इस जीत को मैं देश के असीम समर्थन और प्यार के लिए समर्पित करती हूं. मनु भाकर का मेडल भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में पहला पदक भी है. इस प्रकार भारत के लिए यह लगातार तीसरा ओलंपिक है, जहां महिला खिलाड़ियों ने पदक के साथ देश का खाता खोला है.

मनु भाकर ने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा भी समाप्त कर दिया है. मनु भाकर ने फाइनल मैच में 221.7 अंक जुटाए। इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के नाम रहा. मनु को अपनी उपलब्धि के लिए पूरे देश से बधाई मिल रही है. उनको भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी है. मनु भाकर हरियाणा की निशानेबाज हैं और वह पेरिस ओलंपिक में 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी भारत के लिए पदक की दावेदारी पेश करेंगी.

ये भी पढ़ें-

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने अचूक निशाना लगाकर देश को दिलाया पहला मेडल, PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाइयां

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital