Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पहले ही दिन 6 गुना कमाई कर बाघी 4 ने द बंगाल फाइल्स को पछांड़ा, जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी 4 के साथ टाइगर श्रॉफ ने एक दमदार कमबैक किया है, जो शुक्रवार 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. इसके साथ विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स भी रिलीज हुई

मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी 4 के साथ टाइगर श्रॉफ ने एक दमदार कमबैक किया है, जो शुक्रवार 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. इसके साथ विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स भी रिलीज हुई, जिसको लेकर पहले से ही कई विवाद हो गए थे. ऐसे में माना जा रहा था की दोनो में अच्छी टकरार होगी लेकिन पहले ही दिन बागी 4 ने इसे पछाड़ दिया.

शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 4 रिलीज हुई साथ में विवेक अग्निहोत्री की पॉलिटिकल ड्रामा द बंगाल फाइल्स भी रिलीज हुई. लेकिन पहले दिन  दोनों में कोई खास मुकाबला देखने को नहीं मिला. बागी 4 ने बंपर कमाई कर द बंगाल फाइल्स को लताड़ दिया. वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म दर्शकों के उम्मी दों पर खड़ी नहीं उतर पाई.

आपको बता दें की द बंगाल फाइल्स असल घटनाओं से प्रेरित एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जो विवेक अग्निहोत्री की ट्राइलॉजी का हिस्सा है. इस ट्राइलॉजी में 2019 में आई द ताशकंद फाइल्स, 2022 में आई द कश्मीर फाइल्स और अब द बंगाल फाइल्स हैं. लेकिन इस फिल्म को विवादों का काफी सामना करना पड़ा, जिसके चलते पश्चिम बंगाल में इसे रिलीज नहीं किया जा सका. यही कारण रहा की पहले दिन इस फिल्म को दर्शकों का उतना रेस्पॉन्स नहीं मिल पाया जितना मेकर्स ने उम्मीद किया था.

बंगाल फाइल्स में कई दिग्गज कलाकार है, जैसे मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार और साथ ही इसमें कई जाने-माने चेहरे भी देखने को मिले.  लेकिन फिर भी बड़े पर्दे पर इसकी शुरुआत काफी कमजोर साबित हुआ . बागी 4 के मुकाबले इसकी शुरुआत बेहद फीकी रही.

वहीं बागी 4 को मेकर्स ने दमदार बनाने की कोशिश की, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और श्रेयश तलपड़े ने अभिनय किया है. इस फिल्म का प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर के तले हुआ है, जो धमाकेदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसका अंदाजा फिल्म के पहले दिन की कमाई से ही लगाया जा सकता है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बागी 4 ने पहले दिन में लगभग 12 करोड़ रुपये से अपनी ऑपनिंग की. ये आंकड़ा अर्ली रिपोर्ट्स पर आधारित है, हालांकी इसको लेकर ऑफिशियल कलेक्शन आने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है. वहीं बंगाल फाइल्स ने अपने पहले दिन में केवल 1.75 करोड़  की ही ऑपनिंग कर पाया, जो कश्मीर फाइल्स से काफी कम है.

ये भी पढ़ें: Entertainment Special: सितंबर में OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, सैयारा से लेकर कूली तक कई बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital