Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बॉलीवुड का वो स्टार किड जिसने इन 7 हसिनाओं को किया डेट फिर 11 साल छोटी एक्ट्रेस पर आया दिल, मिला ‘प्ले बॉय’ का टैग

बॉलीवुड का ये स्टार किड अक्सर ही अपने डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहा. एक्टर ने पहले 7 हसीनाओं को डेट किया था फिर 11 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी रचाई. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं वो एक्टर?

Ranbir Kapoor

बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो अपनी डेटिंग को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. वहीं आज हम बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में बना रहा है. कहा जाता है कि इस एक्टर ने एक या दो नहीं बल्कि 7 हसीनाओं को डेट किया है. इन्हें एक वक्त पर ‘प्ले बॉय’ का टैग भी दे दिया गया था. हालांकि एक्टर ने बाद में अपने से 11 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी रचाई.

दरअसल हम बॉलीवुड के जिस स्टार किड के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर है. रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं. यह हमेशा ही अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहे हैं. तो आज हम रणबीर कपूर की डेटिंग लाइफ पर एक नजर डालेंगे कि उन्होंने अपनी शादी से पहले किन हसीनाओं को डेट किया है.

रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक थी. दोनों ने एक दूसरे को अपने कॉलेज के दिनों में डेट किया था.

अवंतिका मलिक से ब्रेकअप के बाद रणबीर का नाम नंदिता महतानी से जुड़ा था. दोनों अपनी एज गैप के कारण काफी चर्चा में रहे थे. हालांकि पब्लिकली दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया.

सोनम कपूर और रणबीर कपूर पहली बार फिल्म सांवरिया में साथ नजर आए थे. यह दोनों की डेब्यू मूवी थी और इसी दौरान इन्होंने एक दूसरे को डेट किया था.

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिलेशनशिप सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया है. हालांकि दोनों का ब्रेकअप काफी बुरा रहा था.

रणबीर का नाम रॉकस्टार फिल्म की को-स्टार नरगिस फाखरी के साथ भी जुड़ा था. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी.

रणबीर कपूर और एंजेला जॉनसन को 2011 में एक साथ घूमते हुए देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहें उड़ी थीं.

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक सीरियस रिलेशनशिप में थे. दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और उनका रिलेशनशिप भी खूब खबरों में रहा है. हालांकि इसके बाद कपल का ब्रेकअप हो गया और दोनों आखिरी बार फिल्म जग्गा जासूस में साथ नजर आए.

वहीं, कटरीना से ब्रेकअप के बाद ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया और रणबीर ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 2022 की 14 अप्रैल को कपल ने शादी कर ली. इसके बाद नवंबर में कपल ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया. बता दें कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर से 11 साल छोटी हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026