Bharat Express DD Free Dish

मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ NH-58 पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सद्भाव और भक्ति की मिसाल है. कुछ उपद्रवी इसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर मेरठ पहुंचे. हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों से सतर्क और जिम्मेदार रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि जहां श्रद्धा और भक्ति का माहौल है, वहां कुछ लोग इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी.

सीएम योगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ यात्रा को निशाना बना रहे हैं.

सीएम योगी ने कांवड़ियों से अपील की कि वे अपने बीच छिपे उपद्रवियों को पहचानें और तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

उन्होंने कहा, "भगवान शिव मंगलकारी देवता हैं. कांवड़ यात्रा में सभी भक्तों को एक-दूसरे की परेशानियों का ध्यान रखना चाहिए.

हमारा दायित्व है कि यात्रा के दौरान स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखें. कोई भी शिव भक्त कानून को अपने हाथ में न ले और किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दे."

सीएम योगी ने चेतावनी दी कि जो लोग कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं. दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार कांवड़ यात्रा को भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक मानती है. सभी शिव भक्तों से मेरी विनम्र अपील है कि वे इस पवित्र यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें."

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read