Bharat Express DD Free Dish

रहस्यमयी मौत और तबाही के बीच फिर चर्चा में आई The Conjuring की Annabelle, इस शापित गुड़िया की कहानी सुन कांप उठेगी रूह

Annabelle Doll: अमेरिका में ‘Devils on the Run’नाम से एक पैरानॉर्मल टूर आयोजित हो रहा है. जिसमें एनाबेला को जगह-जगह पर प्रदर्शित किया जाना है. जब यह टूर पेन्सिलवेनिया के गेटिसबर्ग पहुंची. तो वहां इस डॉल के हैंडलर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत हो गई.

Annabelle Doll

Annabelle Doll: एक होटल का कमरा, बंद दरवाजा और अंदर पड़ी दुनिया के सबसे बेस्ट पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की लाश. इस मौत का शक जाता है दुनिया की सबसे डरावनी गुड़िया (Doll) एनाबेल पर. जी हां Annabelleलौट आई है. ये कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि हकीकत है. डैन रिवेरा की मौत के बाद अमेरिका में एक बार फिर Annabelle Doll चर्चा में आ गई है. यह वहीं गुड़िया है जिसपर बनी हॉलीवुड फिल्म The Conjuring ने पूरी दुनिया को इसके खौफ से रूबरू कराया था. ऐसे में चलिए आपको इस शापित गुड़िया की पूरा कहानी के बारे में बताते हैं.

दरअसल अमेरिका में Devils on the Run नाम से एक पैरानॉर्मल टूर आयोजित हो रहा है. जिसमें एनाबेला को जगह-जगह पर प्रदर्शित किया जाना है. जब यह टूर पेन्सिलवेनिया के गेटिसबर्ग पहुंची. तो वहां इस डॉल के हैंडलर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत हो गई.

डैन रिवेरा न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइकिक रिसर्च (NESPR) के प्रमुख रिसर्चर थे. इसके अलावा रिवोरा दुनिया के बेस्ट घोस्ट हंटरों में से एक थे. वो एनाबेल को हमेशा अपने साथ रखने के लिए जाने जाते थे.

डैन को टीवी पर भी देखा गया था, जैसे Netflix की सीरीज 28 Days Haunted और Travel Channel के शो Most Haunted Places में. वे लंबे समय से एनाबेले डॉल को लेकर होने वाले टूर का हिस्सा रहे हैं.

एनाबेले कोई खूबसूरत चीनी मिट्टी की गुड़िया नहीं, बल्कि Raggedy Ann नाम की कपड़े की बनी डॉल है. लाल ऊन के बाल, बटन जैसी आंखें और करीब 3 फीट लंबा शरीर उसे बच्चों की प्यारी खिलौना लगने वाली डॉल से बिल्कुल अलग बनाता है.

1970 के दशक में यह डॉल एक नर्स को उसकी मां ने तोहफे में दी थी. शुरू में सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे घर में अजीब घटनाएं घटने लगीं, गुड़िया अपने आप कमरे बदल लेती, उसकी जगह बदल जाती, और वहां "HELP ME" जैसे शब्द दीवारों पर लिखे दिखाई देने लगे.

एक दिन तो गुड़िया के शरीर पर खून के धब्बे भी देखे गए. जब नर्स और उसकी रूममेट को डॉल से खतरे का अहसास हुआ, तो उन्होंने पैरानॉर्मल एक्सपर्ट एड और लॉरेन वॉरेन से संपर्क किया.

वॉरेन दंपत्ति ने जांच के बाद पाया कि डॉल में कोई मासूम आत्मा नहीं बल्कि एक राक्षसी आत्मा है.

उन्होंने डॉल को अपने Occult Museum में एक विशेष कांच के बॉक्स में सील कर सुरक्षित रखा. इस बॉक्स पर स्पष्ट चेतावनी दी गई है: "Do Not Touch". वॉरेन परिवार के अनुसार, इस डॉल के आसपास भी मज़ाक करना खतरनाक है.

The Conjuring (2013) फिल्म ने एनाबेले की डरावनी छवि को दुनिया के सामने रखा. इसके बाद Annabelle नाम से तीन फिल्मों की एक पूरी सीरीज बनी, जिसने इसे हॉरर सिनेमाजगत की सबसे चर्चित डॉल बना दिया.

हालांकि फिल्मों में जो डॉल दिखाई जाती है, वह पोर्सलीन से बनी होती है, लेकिन असली एनाबेले एक कपड़े की डॉल है, और उसकी आत्मा अब भी इंसानों के बीच मौजूद होने का दावा किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read