Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारत के वो हिडन स्पॉट्स, जहां की खूबसूरती देखकर कह उठेंगे – काश पहले पता होता!

शांति चाहने वाले यात्रियों, फोटोग्राफी प्रेमियों और ऑफबीट एक्सपीरियंस तलाशने वालों के लिए ये छोटे शहर आदर्श डेस्टिनेशन हैं जहां पर्यटकों की भीड़ कम और सुकून ज्यादा मिलता है.

Hidden Spots of India: भारत की पहचान बड़े पर्यटन स्थलों जैसे जयपुर, आगरा, गोवा या शिमला से ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे कस्बों और शहरों में छिपे हुए खज़ाने भी इसकी असली खूबसूरती बताते हैं. शांति चाहने वाले यात्रियों, फोटोग्राफी प्रेमियों और ऑफबीट एक्सपीरियंस तलाशने वालों के लिए ये छोटे शहर आदर्श डेस्टिनेशन हैं, जहां पर्यटकों की भीड़ कम और सुकून ज्यादा मिलता है.

मांडू, मध्यप्रदेश - मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है. जिसे मांडवगढ़ के नाम से भी जाना जाता है. यह अपने समृद्ध इतिहास, वास्तुकला के चमत्कारों और रोमांटिक किंवदंतियों के लिए प्रसिद्ध है.

ज़ीरो, अरुणाचल प्रदेश- अपने म्यूज़िक फेस्टिवल और शांत वातावरण के लिए मशहूर यह स्पॉट हरी-भरी घाटियों और धान के खेतों से घिरा है.

माजुली, असम- अपनी समृद्ध नव-वैष्णव संस्कृति, सुंदर परिदृश्य और मिसिंग सहित विविध जनजातियों की उपस्थिति के लिए जाना जाता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है.

ये भी पढ़ें-2 घंटे 36 मिनट की 25 साल पुरानी कॉमेडी फिल्म, बन गई कल्ट क्लासिक, हंसी से कर देगी लोट पोट

भीमताल, उत्तराखंड- भीड़भाड़ से दूर घूमना चाहते हैं तो भीमताल एक शांत गंतव्य है. भीमताल झील के किनारे बसा यह छोटा शहर नैनीताल की भीड़-भाड़ से दूर सुकून देता है। बोटिंग और नेचर वॉक्स यहां का आकर्षण है.

जवाई, राजस्थान- वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बनाता है. यह स्थान राजस्थान के पाली ज़िले में स्थित एक क्षेत्र है, जो अपने जवाई बांध और जवाई बांध तेंदुआ संरक्षण रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है.

चेट्टीनाड, तमिलनाडु- नट्टुकोट्टई चेट्टियार समुदाय द्वारा निर्मित ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण हवेलियों, क्षेत्र की विशिष्ट कलाओं, सुंदर मंदिरों और स्थानीय भोजन के विशिष्ट, सुगंधित स्वादों की ओर  पर्यटक खूब आकर्षित होते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest