Bharat Express DD Free Dish

हैदराबाद में दिखे ‘विकसित भारत 2047’ के बप्पा, 72 फीट के इको-फ्रेंडली गणेश जी ने जीता सबका दिल; देखें तस्वीरें

हैदराबाद के पंडालों ने इस गणेशोत्सव पर ‘विकसित भारत 2047’ की अनूठी थीम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है. उप्पुगुडा में विकास के आयामों और बुलेट ट्रेन को दर्शाती मूर्ति के साथ-साथ नागोले में 72 फीट ऊंचे इको-फ्रेंडली बप्पा ने सभी का मन मोह लिया है.

Viksit Bharat 2047 Ganesh idol

विकसित भारत 2047 थीम वाली गणेश मूर्ति

Viksit Bharat 2047 Ganesh idol: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर इस बार हैदराबाद के पंडालों ने अपनी अनूठी सोच और रचनात्मकता से हर किसी का दिल जीत लिया है, जहां एक ओर देश की भविष्य की तस्वीर को बप्पा के दरबार में उकेरा गया है, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संदेश भी दिया गया है.

विकसित भारत की झलक: हैदराबाद के उप्पुगुडा स्थित ललिता बाग में मल्लिकार्जुन नगर यूथ वेलफेयर Association ने अपने 50वें साल के जश्न पर विकसित भारत 2047 की थीम पर आधारित भव्य और मनमोहक गणेश मूर्ति स्थापित की है.

विकास के विभिन्न आयाम: पंडाल की सजावट में खेती-किसानी, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और आधुनिक तकनीक जैसे देश के विकास से जुड़े तमाम पहलुओं को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है.

बुलेट ट्रेन का मॉडल: साल 1947 से लेकर 2047 तक की तकनीकी तरक्की और भारत की रफ्तार को दिखाने के लिए इस पंडाल में एक खास बुलेट ट्रेन का मॉडल भी लगाया गया है, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

नागोले का विशाल इको-फ्रेंडली बप्पा: दूसरी तरफ, हैदराबाद के ही नागोले इलाके में तिरंगा एसोसिएशन ने पर्यावरण प्रेम की मिसाल पेश करते हुए एक विशालकाय और पूरी तरह से इको-फ्रेंडली 72 फीट ऊंची गणेश मूर्ति तैयार की है.

प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल: इस भव्य पंडाल का पूरा ढांचा लकड़ी से बनाया गया है और सजावट तथा बंधन के लिए केवल ऑर्गेनिक कपड़ों का उपयोग किया गया है, जिसे पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है.

ये भी देखें- गणेश चतुर्थी पर गलती से हो गए चांद के दर्शन? घबराएं नहीं, इस मंत्र का पाठ दूर करेगा ‘सच्चिदानंद दोष’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read