Urdu Conclave 2026

क्रिकेट फैंस के लिए झटका! अगस्त में होने वाली भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज पर फिरा पानी? जानें क्या है इसकी असली वजह

अगस्त में होने वाले भारत के श्रीलंका दौरे से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 3 मैचों की टी20 सीरीज रद्द हो सकती है. बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबी बातचीत के बाद भी इस पर सहमति नहीं बन पाई है.

India vs Sri Lanka T20 Series In August Likely To Be Cancelled

भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. अगस्त में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज अचानक रद्द होने की कगार पर पहुंच गई है. यह सीरीज केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि एक बेहद नेक मकसद यानी श्रीलंका में आए विनाशकारी तूफान के पीड़ितों की मदद के लिए आयोजित होने वाली थी. आइए समझते हैं कि आखिर बीसीसीआई और श्रीलंका बोर्ड के बीच ऐसा क्या हुआ कि इस चैरिटी सीरीज को रद्द करना पड़ रहा है.

क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी और मायूस करने वाली खबर सामने आ रही है. भारत और श्रीलंका के बीच आगामी अगस्त महीने में होने वाली टी20 सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों देशों के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की यह टी20 सीरीज अब नहीं खेली जाएगी, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है.

तय शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम को अगस्त के महीने में श्रीलंका का दौरा करना है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत दो बेहद अहम टेस्ट मैच और उसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी थी, लेकिन अब टी20 सीरीज को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है.

आपको बता दें कि भारतीय टीम का शेड्यूल इस साल काफी व्यस्त है और खिलाड़ियों को हर महीने मैदान पर उतरना है. जहां जुलाई में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, वहीं अगस्त में श्रीलंका दौरे पर T20 मैच भले न हों, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैचों की सीरीज अपने तय समय पर ही खेली जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read