Urdu Conclave 2026

Jitiya Vrat 2025 Alta Designs:जितिया व्रत पर इन लेटेस्ट आलता डिजाइन से करें पैरों की सजावट, हर किसी की ठहर जाएगी नजर

Jitiya Vrat 2025 Alta Designs: जितिया व्रत 2025 पर सुहागन महिलाएं आलता से पैरों को सजाकर संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं. ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर अपने पैरों की सजावट करना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए है जिसे दखकर हर किसी नजर ठहर जाएगी.

Alta Latest Design

Jitiya Vrat 2025 Alta Designs: साल 2025 में जितिया व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. मान्यता है कि यह संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत है. इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखती हैं, कथा सुनी जाती है और फिर अगले दिन पारन करती हैं. सुहागन महिलाएं श्रृंगार कर अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं और अपने पैरों को आलता से रंगती हैं. अगर आप भी व्रत रख रही हैं तो अपने लिए सुंदर सा आलता का डिजाइन पहले ही तय कर लें जिसपर सबकी नजर ठहर जाए.

13 सितंबर को नहाय खाए और 14 को जितिया व्रत रखा जाएगा. नहाए खाए वाले दिन अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग चीजें खाने की मान्यता है,कुछ महिलाएं इस दिन रागी का हलवा खाती हैं, तो कुछ रागी के आटे की बनी रोटी खाती हैं जबकी कुछ जगहों पर इस दिन साग खाने की परंपरा है.

सुहागन औरतों के लिए यह 16 श्रृंगार में आता है. इसका प्रचलन बिहार, बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा है. सिंपल डिजाइन का आलता लगाकर आप अपने पैरों को सुंदर रुप दे सकतीं हैं.

ये भी पढ़ें: Khurja में खुला ‘Anokhi Duniya Park’, सिरेमिक वेस्ट से बनी 100 कलाकृतियों की अनोखी दुनिया

जितिया व्रत पर पैरों को आलता से सजाना सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि शुभता और मंगलकामना का प्रतीक है. लाल रंग का आलता जीवन, ऊर्जा और संतान की लंबी उम्र की कामना से जुड़ा होता है.

इस तरह आलता से सजे कदम, आस्था और संस्कृति की चमक को दर्शाते हैं. जितिया व्रत सिर्फ उपवास नहीं, बल्कि प्रेम और परिवार की खुशहाली का पर्व है.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read