Bharat Express DD Free Dish

काजोल ने फ्लॉन्ट किया बॉस लेडी लुक, फैंस को बनाया दीवाना

Kajol New look: काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वह बॉस लेडी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं .जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Kajol boss lady look
  • रेनुका पँवार

Kajol flaunted her boss lady look : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक काजोल हैं. जिन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया है. काजोल अपने लुक्स के लिए फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. उन्होनें इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर कि जिसमे वे बॉस लेडी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

काजोल बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्हें 6 फिल्मफेयर अवार्ड मिले हैं और 2011 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. काजोल की शादी अजय देवगन से 1999 में हुई. उन्होंने शादी के बाद भी फिल्मों में काम किया और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी हिट फिल्में दीं.

 

काजोल ने 16 साल की उम्र में फिल्म "बेखुदी" से डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने 1993 में फिल्म "बाजीगर" में शाहरुख खान के साथ काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया .

2025 में काजोल की फिल्म 'मां' रिलीज़ हुई जो फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं. फैंस काजोल के अभिनय की भी खूब तारीफ कर रहे हे जब काजोल से पूछा गया तो उन्होने खुद को लकी बताते हुए कहा है कि उन्हें ऑडियन्स हर तरह से प्यार करती है.

हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जीसमें वे बॉस लेडी लुक में नजर आई उन्होनें पेस्टल ग्रीन पैंट-सूट पहना था उन्होंने मिडिल लेवल बन में बालों को टाई किया है और आंखों को हाईलाइट करते हुए गग्लोइंग मेक-अप किया है. 

कजोल ने हाल ही में न्यूज चैैनल से जितनी बातें कही हैं, वो भी फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं. काजोल ने खुद को लकी बताते हुए कहा है कि उन्हें ऑडियन्स हर तरह से प्यार करती है.वो इंडस्ट्री में 33 साल पूरे कर चुकी हैं, बावजूद इसके कभी उन्हें ऑडियन्स से मिला प्यार कम नहीं हुआ.

काजोल ने कहा- मैं बहुत साफ कहती हूं कि मेरे अंदर कोई कमी नहीं है. मैं स्वभाव से बहुत दृढ़ इच्छाशक्ति वाली हूं. लेकिन मैं इस बात से सहमत हूं कि जब आप जनता की नजरों में होते हैं, तो आपकी कमजोरियां और अच्छी बातें दोनों बढ़ जाती हैं. लेकिन मैं वो बहुत खुशनसीब व्यक्ति हूं जिसने शायद अपनी पूरी जिंदगी जनता की नजरों में बिताई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read