Bharat Express DD Free Dish

OTT Release: कांतारा से लेकर बागी 4- देखनें में रह गए पीछे, अब पूरे परिवार के साथ देखें, जाने किस ओटीटी पर हुई रिलीज

अगर आप ने भी कांतारा-चैप्टर 1, और बागी 4 जैसी कई जबरदस्त फिल्मों के थीएटर रिलीज मिस कर दिया है, तो आपके लिए ये बेहद अच्छी खबर है. अब आप इन फिल्मों को आराम से घर बैठकर परिवार के साथ देख सकते है.

अगर आप ने भी कांतारा-चैप्टर 1, और बागी 4 जैसी कई जबरदस्त फिल्मों के थीएटर रिलीज मिस कर दिया है, तो आपके लिए ये बेहद अच्छी खबर है. अब आप इन फिल्मों को आराम से घर बैठकर परिवार के साथ देख सकते है. ये फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकि है, जिसमें ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1 भी शामिल है. आइए जानते है वो कौन सी फिल्में है, जो ओटीटी पर रिलीज हुई है.

इस लिस्ट में सबसे पहले है ऋषभ शेट्टी की जबरदस्त फिल्म 'कांताराः चैप्टर 1. ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रीलिज हुई है, लेकिन अभी ये केवल साअथ लेंगवेज में ही रिलीज की गई है. हिंदी भाषा में आने में अभी थोड़ा सा वक्त लग सकता है.

लिस्ट में दूसरा नाम है लॉरेंस ऑस्बोर्न के उपन्यास पर आधारित फिल्म बैलेड ऑफ अ स्मॉल प्लेयर, जिसे नेटफ्लिक्स की प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में कॉलिन फैरेल ने लॉर्ड डॉयल की भूमिका निभाई है.

तीसरे नंबर पर है रोमांटिक ड्रामा फिल्म हेडा. ये फिल्म हेनरिक इबसेन के नाटक हेडा गैबलर पर आधारित है, जिसमें टेसा थॉम्पसन ने मुख्य भूमिका निभाया है.. साथ ही इस फिल्म में इमोजेन पूट्स, टॉम बेटमैन, निकोलस पिनॉक और नीना हॉस ने अभिनय किया है.

अब आती है भारत की पहली फिमेल सुपरहीरो मुवी लोका चैप्‍टर 1: चंद्रा, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है.

वहीं विनीत कुमार सिंह स्‍टारर 'रंगबाजः द बिहार चैप्टर' भी अपने नए सीजन के साथ लौटा है, इस सीरीज की कहानी बिहार के बाहुबली नेता दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की सच्ची जिंदगी पर आधारित है. ये सीरीज जी5 पर रिलीज हुई है.

अब आती है टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. अगर आप को एक्शन फिल्म पसंद है, तो ये फिल्म आप फैमिली के साथ घर बैठकर आराम से देख सकते है.

ये भी पढें: कभी हेमा मालिनी ने कहा था बदसूरत, वही लड़का आज बॉलीवुड का बादशाह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read