Bharat Express DD Free Dish

शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं Parineeti- Raghav, कपल ने फैंस के साथ इस खास अंदाज में शेयर की PHOTOS

Parineeti Chopra Pregnant: परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की. कपल ने वीडियो और क्रिएटिव पोस्ट के जरिए बताया कि उनका नन्हा मेहमान जल्द आने वाला है.

Parineeti Chopra pregnant Pics

Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha baby) ने आखिरकार वह खबर शेयर कर दी है, जिसका फैन्स काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे. लंबे वक्त से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी सबके साथ शेयर की है.

परीणिति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटिव पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक नन्हें पैरों की तस्वीर के साथ लिखा था  1+1 = 3. इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें यह कपल हाथों में हाथ डाले टहलते नज़र आ रहा है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि हमारा छोटा-सा ब्रह्मांड रास्ते में है.

इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर कपल को ढेरों बधाइयां मिलने लगीं. सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी और नेहा धूपिया समेत कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में कपल को शुभकामनाएं दीं.

दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही हफ्ते पहले नेटफ्लिक्स पर आने वाले द ग्रेट इंडियन कपिल शो में जब यह जोड़ी पहुंची थी, तब कपिल शर्मा ने उनसे फैमिली प्लानिंग को लेकर मज़ाक में सवाल किया था. उस वक्त दोनों ने मुस्कुराते हुए कहा था कि अच्छी खबर जल्द ही मिलेगी. अब लगता है, उन्होंने सचमुच वही संकेत दिया था.

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में एक शाही अंदाज़ में शादी की थी. इस ग्रैंड वेडिंग में परिवार, करीबी दोस्त और राजनीति व फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुए थे.

शादी के बाद से परिणीति मुंबई, दिल्ली और लंदन के बीच लगातार ट्रैवल कर रही थीं, जिस वजह से उनकी लाइफस्टाइल चर्चा में रही. इसी दौरान उनकी वज़न बढ़ने की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी उड़ीं, जिन्हें एक्ट्रेस ने उस वक्त मना कर दिया था.

अब जब कपल ने आधिकारिक तौर पर यह खबर शेयर कर दी है, फैन्स बेहद उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर लोग जमकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. परिणीति चोपड़ा, जिन्होंने इशकजादे और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों से पहचान बनाई और राघव चड्ढा, जो आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: छत्रपति शिवाजी से राष्ट्रीय आंदोलन तक, जानिए क्या है भगवान गणेश उत्सव का इतिहास

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read