Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी ने इंग्लैंड में युवा क्रिकेटरों से की मुलाकात, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें

PM Modi UK visit: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की और कहा कि यह देख कर अच्छा लग रहा है कि खेल हमारे संबंधों को बढ़ावा दे रहा है.

PM Modi UK visit

PM Modi UK visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिन की आधिकारिक ब्रिटेन यात्रा के दौरान इंग्लैंड के युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ उनके समकक्ष कीर स्टार्मर भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की और कहा कि यह देख कर अच्छा लग रहा है कि खेल हमारे संबंधों को बढ़ावा दे रहा है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और युवा क्रिकेटरों की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. उन्होंने लिखा क्रिकेट का यह रिश्ता अपने चरम पर है.

प्रधानमंत्री मोदी ने चेकर्स एस्टेट में ब्रिटेन के युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की. उनसे बातचीत की और दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में क्रिकेट की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की.

भारत और इंग्लैंड लंबे समय से क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के मजबूत प्रतिद्वंद्वी रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय 5 टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड दौरे पर है.

शुरुआती 3 मैचों में इंग्लैंड ने 2 जबकि भारत ने एक मैच में जीत हासिल की है. वहीं मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है. इसके पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर थी.

ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसकी धरती पर वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में हराया. यह महिला क्रिकेट में भारत के बढ़ते दबदबे का उदाहरण है.

ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसकी धरती पर वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में हराया. यह महिला क्रिकेट में भारत के बढ़ते दबदबे का उदाहरण है.  भारत की अंडर-19टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है. इस टीम में आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 1932 में खेला था. वहीं, दोनों देशों के बीच पहला वनडे 1974 में खेला गया था. दोनों देशों के बीच लगातार टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज होती रहती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital