Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Priyanka Chopra: मॉडल से मिस वर्ल्ड और फिर बनीं ग्लोबल सुपरस्टार, इन तस्वीरों से देखें एक्ट्रेस के सफर की खास झलक

प्रियंका चोपड़ा ने 17 की उम्र में मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलीवुड में पहचान बनाने तक एक प्रेरणादायक सफर तय किया है. उनके जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ अनदेखी झलकियाँ और करियर की अहम उपलब्धियाँ.

Priyanka Chopra ने सिर्फ बॉलीवुड में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनना हो या हॉलीवुड फिल्मों में लीड रोल निभाना, उन्होंने हर मुकाम पर खुद को साबित किया. आज जब वो अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं, तो चलिए उनके अब तक के सफर की कुछ झलकियों पर नज़र डालते हैं.

प्रियंका ने 2000 में सिर्फ 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. इस जीत ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया और पीछे मुड़कर नहीं देखा.

प्रियंका ने 2000 में सिर्फ 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. इस जीत ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया और पीछे मुड़कर नहीं देखा.

चाहे ‘फैशन’ में सुपरमॉडल हों या ‘मैरी कॉम’ में बॉक्सर, प्रियंका हर किरदार में जान डाल देती हैं. उनकी सबसे खास बात ये है कि वो हर रोल को अपने अंदाज से खास बना देती हैं. ‘बर्फी’ में उनका रोल आज भी लोगों को याद है.

प्रियंका ने ‘डॉन’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘कृष 3’ जैसी हिट फिल्मों से साबित कर दिया कि वो सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं, दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल किया. धीरे-धीरे वो टॉप स्टार्स में शामिल हो गईं.

‘क्वांटिको’ सीरीज़ से प्रियंका ने इंटरनेशनल टीवी पर डेब्यू किया. इसके बाद ‘बेवॉच’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘मैट्रिक्स’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आईं. उन्होंने दिखा दिया कि टैलेंट किसी एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहता.

बहुत से लोग नहीं जानते कि प्रियंका एक अच्छी सिंगर भी हैं. उन्होंने ‘एक्जॉटिक’ और ‘आई कांट मेक यू लव मी’ जैसे इंटरनेशनल गाने गाए हैं. उनकी आवाज़ और स्टाइल को भी दुनियाभर में खूब पसंद किया गया.

प्रियंका ने 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की और अब वो बेटी मालती के साथ अमेरिका में रहती हैं. फैमिली और करियर दोनों को बैलेंस करना उन्होंने बखूबी सीख लिया है. आज वो एक ग्लोबल स्टार, मां और रोल मॉडल हैं.

ये भी देखें-10 साल में Bhumi Pednekar का कमाल का Transformation, ‘सिंपल संध्या’ से ‘ग्लैम गर्ल’ तक, देखें तस्वीरें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital