Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

साइकोलॉजिकल थ्रिलर से भरी ये वेबसीरीज उड़ा देगी आपके होश, हर एपिसोड में है सस्पेंस, अब तक जीत चुकी है 26 अवार्ड

अगर आपको भी थ्रिलर सीरीज देखने का शौक है तो आज हम आपके लिए लाए है एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे. इस सीरीज के हर एक एपिसोड में आपको सस्पेंस और रोमांच देखने को मिलेगा.

अगर आपको भी थ्रिलर सीरीज देखने का शौक है तो आज हम आपके लिए लाए है एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे. इस सीरीज के हर एक एपिसोड में आपको सस्पेंस और रोमांच देखने को मिलेगा. 16 एपिसोड और 2 सीजन की ये वेब सीरीज दर्शको को खूब पसंद आई है. आइए जानते है ये कौन सी वेब सीरीज है.

इस वेबसीरीज की कहानी सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है, जो ओटीटी की मस्ट वॉच थ्रिलर वेबसीरीज मानी जाती है. इसका पहला सीजन 2020 में ओटीटी पर रीलीज हुआ, जिससे अरशद वारसी ने वेबसीरीज कंटेंट में डेब्यू किया था.

इस सीरीज में अरशद के साथ बरुन सोबती, अनुप्रिया गोइंका और शारीब हाशमी भी अहम भूमिका में है. ये सीरीज साइंस और माइथोलॉजी का एक शानदार मिलाप है, जिसकी कहानी आपको इससे अंत तक जोड़े रखेगी.

इस सीरीज का नाम असुर है और ये वेबसीरीज जीओ सिनेमा एंव जीयो होटस्टार दोनों पर उपलब्ध है. इस सीरीज में विशेष बंसल अपने नेगेटिव रोल को बखूबी निभाकर दर्सकों का दिल जीत लिया है.

इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली हुई है. इस वेबसीरीज के लिए अरशद वारसी को दादा साहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुका है. इसके अबतक कुल 16 एपिसोड्स आ चुके है, जिसे देखने में आपको काफी मजा आएगा.

आपको बता दें की 2 सीजन के बाद मेकर्स अब इसके तीसरे सीजन की तैयारी कर रहें है. हालांकि इसके तीसरे सीजन को लेकर अभी कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका नया सीजन 2026 में ओटीटी पर आ सकता है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में चमके बिहारी सितारें, दिग्गज शत्रुघ्न सिन्हा से नेहा शर्मा तक, एक्टिंग के दम पर जीता करोड़ों दिल

-भारतए एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital