Bharat Express DD Free Dish

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर हाथों में लगाएं ये सबसे खास और यूनिक मेहंदी, यहां देखें एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन्स के Photos

Raksha Bandhan 2025: यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत और आसान डिजाइन्स लेकर आए हैं. आप इनमें से बेस्ट चुनकर अपने हाथों को सजा सकती हैं. आइए एक नडजर डालते हैं इनपर.

Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. साथ ही उसकी लंबी उम्र और सुख की कामना करती हैं. भाई भी बहनों को तोहफे देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं. लेकिन इस दिन का एक और खास हिस्सा है सजना-संवरना, नई ड्रेस पहनना, तैयार होना और हाथों में मेहंदी रचाना परंपरा का हिस्सा है.ऐसे में अगर आप भी इस रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) पर हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास मेहंदी डिज़ाइन्स (Raksha Bandhan Mehndi Design). ये डिज़ाइन न सिर्फ देखने में सुंदर हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी आसान है.

अगर आप सिंपल और यूनिक डिजाइन चाहती है, तो ये गोल टिक्की डिजाइन ट्राय कर सकती है. इन्हें बनाना बहुत आसान है, जिसे आप मिनटों में रचा सकती है, वो भी बिना किसी की सहायता के. यह डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. चाहे तीज हो, इन मेंहदी डिजाइन को हमेशा पसंद किया जाता है. इसलिए आप भी इस राखी इस तरह के डिजाइन्स को जरूर ट्राय करें.

यदि आप हाथों में भरे-भरे डिजाइन लगाना चाहती है, तो ये फुल हैंड मेंहदी पैटर्न एक बार ट्राई कर सकती हैं. यहां हम आपके लिए बेहतरीन फुल हैंड और भरवा मेहंदी डिजाइन लाएं , जिन्हें रचाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी.

मंडला पैटर्न हर मौके के लिए परफेक्ट है. इसमें हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों तरफ फूलों और बेलों का डिजाइन बनाया जाता है. यह देखने में भरा-भरा लगता है और फोटो में भी बहुत सुंदर आता है.

आज कल महिलाओं को भरे हाथ की मेहंदी कम ही पसंद आती है. ऐसे में अगर आप भी कुछ लाइट डिजाइन लगाना चाहती हैं तो ये पत्तियों वाला डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है. ये काफी ट्रेंडी है. इसमें हथेलियों से लेकर उंगलियों तक पत्तियों को ड्रॉ किया गया है.

अगर आपको एक दम हल्का डिजाइन चाहिए तो ये मेहंदी डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें एक झरोखे का डिजाइन दिया है, जिसमें कमल का फूल बनाया गाय है. वहीं, उंगलियों पर पत्तियां बनाई गई हैं.

अगर आपको भरे हाथ की मेहंदी पसंद है तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इसे कलाई से लेकर पूरी हथेली पर बनाया गया है. इसमें जाल, 3डी फूल और डॉट का डिजाइन दिया गया है.

ये भी पढ़ें: वृंदावन का अद्भुत मंदिर जो हर 30 सेकेंड में बदलता है रंग, कई हजार टन संगमरमर से बनी है भक्ति और शिल्प से भरी ये जगह

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read