Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगर आप भी रक्षाबंधन पर दिखना चाहती है खूबसूरत, तो Tripti Dimri के इस साड़ी लुक से ले स्टाइलिंग टिप्स

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. जिसकी तैयारी ज्यादातर लोगों ने शुरु कर दी होगी. इस अवसर पर अगर आप क्लासी लुक चाहती हैं, तो तृप्ति डिमरी के साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं.

Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है. यह त्यौहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. जिसकी तैयारी ज्यादातर लोगों ने शुरु कर दी होगी. इस खास मौके पर महिलाएं शौपिंग करना शुरू कर देती है. ऐसे में अगर आप राखी पर स्टाइलिश लुक पाना चाहती है तो आप एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के इस साड़ी लुक से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती है.

अगर आप इस रक्षाबंधन पर क्लासी लुक पाना चाहती है तो तृप्ति डिमरी का ये साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. उन्होंने फ्लोरल और लीफ प्रिंट में साड़ी पहनी है जिसके किनारों पर लेस वर्क हुआ है. साथ ही लेयर ईयरिंग्स, बैंग्लस और ओपन हेयर के साथ में अपने इस लुक को स्टाइलिश बनाया है. आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती है.

इस प्लेन ब्लैक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर लग रही हैं. साथ ही स्ट्रैप ब्लाउज कैरी किया है. रक्षाबंधन पर सिंपल या फिर प्लेन साड़ी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस के इस लुक से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं. आप प्लेन साड़ी के साथ एंब्रॉयडरी या सीक्वेंस वर्क ब्लाउज भी ट्राई कर सकती है.

एक्ट्रेस का ये लुक स्टाइलिश लग रहा है. उन्होंने सैटिन सिल्क में पर्पल कलर की साड़ी और स्ट्रेप स्टाइल में सीक्वेंस वर्क ब्लाउज पहना है. साथ ही बन हेयर स्टाइल और मेकअप से अपने इस लुक को सिंपल और सोबर रखा है.

तृप्ति डिमरी ने फ्लोरल एंब्रॉयडरी वर्क में साड़ी पहनी है. साथ ही डायमंड स्टाइल ईयरिंग्स और मेकअप के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है. आप भी रक्षाबंधन पर लाइट वेट एंब्रॉयडरी वर्क साड़ी वियर कर सकती है.

इस पेस्टल कलर में ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने वाइट कलर का ब्लाउज कैरी किया हैं. बन हेयर स्टाइल और मेकअप के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया है. रक्षाबंधन पर आप भी एक्ट्रेस की तरह लाइट वेट ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं.

इस चेक प्रिंट साड़ी में एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर नजर आ रही हैं. साथ ही ब्लाउज का डिजाइन भी स्टाइलिश लग रहा है. आप भी अपने मुताबिक भी स्लीव्लेस और दूसरे डिजाइन में ब्लाउज सिलवा सकती हैं. इस तरह की चेक प्रिंट साड़ी भी रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट रहेगी.

अगर आपको रक्षाबंधन पर खूबसूरत दिखना है तो तृप्ति डिमरी के इस तरह की गोल्डन साड़ी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं. थ्रेड और प्रिंट से सजी इस तरह की साड़ी आप पर बेहद सुंदर नजर आएगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital