Bharat Express DD Free Dish

‘Saiyaara’ का रोमांटिक सफर, रील नहीं रियल लोकेशनों पर बसी है कहानी, तस्वीरों से जानें ये खूबसूरत लोकेशन्स

‘सैयारा’ की कहानी को गोवा, मनाली, अलीबाग और मुंबई जैसी असली लोकेशनों पर फिल्माया गया है. मोहित सूरी की यह फिल्म प्यार और जुदाई के सफर को बेहद रियल अंदाज़ में पेश करती है.

saiyaara

Saiyaara: फिल्म ‘सैयारा’ जैसे ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लोगों को प्यार, जुदाई और उम्मीद से भरी एक खूबसूरत सफर पर ले गई. फिल्म का म्यूजिक जितना दिल को छू लेने वाला है, उतनी ही इसकी लोकेशन भी खास हैं. गोवा से लेकर मनाली तक, ‘सैयारा’ ने भारत की असली और दिलकश जगहों को पर्दे पर उतारा है, जो सिर्फ बैकड्रॉप नहीं बल्कि कहानी के अहम हिस्से बन जाती हैं. निर्देशक मोहित सूरी ने इस फिल्म को सिर्फ एक रोमांटिक म्यूजिकल नहीं बल्कि एक इमोशनल ट्रैवल डायरी बना दिया है, जिसमें हर जगह का एक अलग किरदार है.

मुंबई का सेंट जेवियर्स कॉलेज फिल्म की शुरुआत का गवाह है. यही से कृष की म्यूजिक जर्नी शुरू होती है. कॉलेज का माहौल और उसकी पहली परफॉर्मेंस सब कुछ बहुत ही रियल लगता है.

गोवा का चर्च – अवर लेडी ऑफ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन वाला सीन बहुत ही दमदार है. जहां कृष बस की छत पर खड़ा है और लोग उसका नाम चिल्ला रहे हैं. वो एक पल जब उसे लगता है कि ‘मैंने कुछ हासिल किया है’. ये सीन बहुत ही ज़ोरदार बन पड़ा है.

मनाली का नग्गर किला– बर्फ से ढकी वादियों में कृष और वाणी का दोबारा मिलना. यहां की ठंडी हवा और शांत माहौल दिल को सुकून देता है.

मुंबई का सीएसटी स्टेशन– जब दोनों साइकिल से भीड़ के बीच दौड़ रहे होते हैं. इस सीन में मुंबई की भागदौड़ और उनके रिश्ते की रफ्तार दोनों एक जैसे लगते हैं.

अलीबाग– जहां ये दोनों कुछ समय के लिए शहर की उलझनों से दूर समंदर के किनारे सुकून के पल बिताते हैं.

एम2एम फेरी पर फिल्माया गया सीन खास इसलिए है क्योंकि ये उस मोड़ को दिखाता है जहां किरदारों की जिंदगियां एक अहम मोड़ लेती हैं. समंदर के बीच वो बातचीत, वो सफर बहुत गहरा असर छोड़ता है.

बांद्रा किला– वो जगह जहां वाणी, कृष को गाते हुए देखती है. यहां का पुराना किला और समंदर की लहरें उस सीन को एकदम यादगार बना देती हैं.

ये भी देखें- होटल मैनेजमेंट से लेकर हॉलीवुड तक का शानदार सफर, तस्वीरों से जानें साउथ सुपरस्टार धनुष की अनकही कहानी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read