Bharat Express DD Free Dish

ये हैं सुनिल शेट्टी की सुपर हिट फिल्में, ओटीटी पर कर सकते है एंजॉय

सुनिल शेट्टी का नाम सिनेमा जगत के सफल एक्टर्स में से एक है. सौ से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके सुनिल शेट्टी ने बॉलिवुड में कई हिट फिल्में दी है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनके सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते है.

सुनिल शेट्टी की फिल्मों को लेकर फैंस में हमेशा ही क्रेज बना ही रहता है. उनकी धाकड़ एक्शन, पावरफुल परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस में बेताबी बनी हती है. आज उनके जन्मदिवस के खास अवसर पर हम आपको बताएंगे उनकी सबसे हिट रही फिल्मों के बारे में जिन्हें आप घर पर आराम से बैठ कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते है.

2000 में आई फिल्म धड़कन जो न केवल सुपर-डुपर हिट रही बल्कि इस फिल्म में सुनिल शेट्टी ने अपनी नई पहचान बनाते हुए देव के किरदार से लोगो का दिल भी जीता. ये फिल्म एवरग्रीन फिल्मों में से एक है जो दर्शको के दिलो पर राज करती है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपल्ब्ध है.

1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर में न केवल सुनिल शेट्टी बल्कि सिनेमा जगत के कई बड़े अभिनेताओं ने मुख्य भुमिकाए निभाई थी. देशभक्ति पर बनी इस फिल्म ने दर्शको के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ रखी है. आप इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

हंसी से लॉट पॉट कर देने वाली फिल्म फिर हेरा फेरी को सुनिल शेट्टी की एवरग्रीन फिल्मों की लिस्ट में रखा गया है. इस फिल्म ने दर्शकों को खुब हंसाया है. इस फिल्म में सुनिल शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और परेश रावल भी है. इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है.

1994 में आई गोपी किशन फिल्म में सुनिल शेट्टी पहली बार डबल रेल में नजर आए थे. इस फिेल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी का भी तड़का था. इसे आप जी 5 पर देख सकते है.

2004 में शारुख खान के लीड रोल के साथ आई फिल्म मैं हूं न में सुनिल शेट्टी ने विलेन की भूमिका निभाई थी. आपको बता दें की विलेन के रोल में ये सुनिल शेट्टी की पहली फिल्म थी जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म को आप घर बैठकर  नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

सुनील शेट्टी की फिल्म मोहरा उस समय की हिट फिल्मों में से एक है जो 1994 में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार इनके साथ थे. सुनिल शेट्टी ने इसमें पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

आवारा पागल दीवाना जो 2002 में रिलीज हुई थी. ये सुनिल शेट्टी की एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार भी अपको दिखेंगे. ये फिल्म जियो सिनेमा पर उपल्ब्ध है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read